Vahli Dikri Yojana: जब भी समाज की बेटियों की बात आती है तो हमें आमतौर पर चिंता, असुरक्षा और भेदभाव की कहानियाँ सुनने को मिलती हैं। लेकिन ऐसी ही धारणाओं को तोड़ते हुए अब गुजरात सरकार ने वाहली दिकरी योजना की शुरुआत की है जिसकी मदद से सरकार राज्य की बेटियों को कुछ आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
यह आर्थिक सहायता बेटियों के जन्म से लेकर शादी या उच्च शिक्षा तक उनके सपनों को पंख देती है। ऐसे में यह आर्टिकल में वाहली दिकरी योजना के बारे में विस्तारपूर्वक तरीके से जानेंगे। बशर्ते आपको यह आर्टिकल शुरुआत से लेकर अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।
Vahli Dikri Yojana क्या है?
वाहली दिकरी योजना को गुजरात सरकार द्वारा शुरू किया गया है जिसके माध्यम से राज्य की बालिकाओं को जन्म से लेकर शादी या उच्च शिक्षा तक कुल ₹1,10,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह सहायता राशि बालिकाओं को तीन अलग अलग किस्तों में मिलती है।
योजना का नाम | वाहली दिकरी योजना (Vahli Dikri Yojana) |
राज्य | गुजरात |
कुल सहायता राशि | ₹1,10,000 (तीन किस्तों में) |
लाभार्थी | राज्य की बालिकाएं |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन – आंगनवाड़ी या ग्राम पंचायत में फॉर्म जमा करना |
इस सहायता राशि की मदद से बेटियां ना केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनती हैं बल्कि उनके माता-पिता को भी बेटियों के पालन-पोषण के लिए प्रोत्साहन मिलता है। गुजरात की लाखों बालिकाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं, जिसका हिस्सा आप भी बन सकती हैं।
वाहली दिकरी योजना का उद्देश्य
वाहली दिकरी योजना का मुख्य उद्देश्य है गुजरात राज्य की बालिकाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मज़बूत करना। इसी कारणवश यह योजना के द्वारा बालिकाओं को जनम से लेकर उच्च शिक्षा तक आर्थिक सहायता दी जाती है।
दरअसल सरकार चाहती है कि माता-पिता अपनी बेटियों को शिक्षा और विकास के अवसर देने में पीछे न रह जाएं और साथ ही साथ बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या और बेटियों की उपेक्षा जैसी कुप्रथाओं को भी रोका जा सके। ऐसे में वाहली दिकरी योजना राज्य की बालिकाओं के लिए एक क्रांतिकारी योजना साबित हो रही है।
वाहली दिकरी योजना के लिए पात्रता मानदंड
वाहली दिकरी योजना का लाभ हर कोई नहीं उठा सकता, बल्कि इसका लाभ केवल उन्हीं बालिकाओं को मिलेगा जो इसके लिए योग्य हैं। इस योग्यता को जानने के लिए सरकार ने कुछ पात्रता मानदंड तय किये हैं जिनके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार है:
- आवेदक परिवार का गुजरात राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना का लाभ केवल उन्हीं बालिकाओं को मिलने वाला है, जिनका जन्म 2 अगस्त 2019 के बाद हुआ है।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए।
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- एक परिवार में अधिकतम दो बेटियों तक को ही इस योजना का लाभ मिल सकता है।
वाहली दिकरी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़
तकरीबन हर सरकारी योजना की तरह Vahli Dikri Yojana के आवेदन के दौरान भी आपको कुछ दस्तावेज़ जमा करवाने की जरूरत होगी। अगर आप बिना किसी रुकावट के इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको निम्न बताए गए दस्तावेज़ तैयार रखने चाहिए:
- बालिका का आधार कार्ड
- माता-पिता का आधार कार्ड
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल)
- परिवार की आय का प्रमाण पत्र
- बालिका की स्कूल मार्कशीट या अन्य शिक्षा प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की कॉपी (जिसमें खाता संख्या और IFSC कोड स्पष्ट हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
Vahli Dikri Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
गुजरात सरकार ने वाहली दिकरी योजना को हर तरह से आसान बनाया है। ऐसा इसलिए ताकि हर पात्र बालिका इस योजना का लाभ उठा सके। आप बेहद आसान तरीके से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। तो चलो इस प्रक्रिया के बारे में जानते हैं:
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय या जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के कार्यालय में जाना होगा।
- वहां पर अधिकारीयों से Vahli Dikri Yojana का फॉर्म प्राप्त करें।
- अब यह आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी एकदम ध्यान से भरें।
- जरूरी दस्तावेज़ों को भी इस फॉर्म के साथ अटैच कर दें।
- इसके बाद यह फॉर्म आपने कार्यालय में जमा करवा देना है।
- संबंधित अधिकारी अब आपके आवेदन और दस्तावेज़ों की जांच करेंगे।
- अगर बालिका योग्य पाई जाती है तो आपको एसएमएस या अन्य माध्यम से सूचित किया जाएगा।
वाहली दिकरी योजना की सहायता राशि
हमने पहले ही समझ लिया है कि इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को ₹1,10,000 की सहायता राशि मिलती है। लेकिन यह सहायता राशि एक साथ नहीं, बल्कि अलग अलग चरणों में दी जाती है। इसके बारे में निम्न हमने विस्तार से जानकारी दी है:
पहली क़िस्त | ₹4,000 | बालिका के पहली कक्षा में प्रवेश पर |
दूसरी क़िस्त | ₹6,000 | बालिका के नौवीं कक्षा में प्रवेश पर |
तीसरी क़िस्त | ₹1,00,000 | बालिका की शादी या उच्च शिक्षा के समय |
Vahli Dikri Yojana PDF Form Download कैसे करें?
कई लोगों के लिए इस योजना की सबसे बड़ी चुनौती होती है इस योजना का फॉर्म प्राप्त करना जिसकी वजह से वह यह योजना का लाभ ही नहीं उठा पाते। लेकिन अब आप इस लिंक की मदद से डायरेक्ट Vahli Dikri Yojana PDF Form Download कर सकते हैं।
डाउनलोड करने के बाद इस फॉर्म के प्रिंट करें और आवश्यक जानकारी भर दें। दस्तावेज़ अटैच कारक संबंधित कार्यालय में जमा करवा दें। इस तरह से आपके बहुत सारे समय और मेहनत की बचत होगी।
वाहली दिकरी योजना के लाभ एवं विशेषताएं
वाहली दिकरी योजना के माध्यम से केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दी जाती, बल्कि इसके ज़रिए से बेटियों के प्रति समाज की सोच को बदलने का भी प्रयास किया जा रहा है। इसे देखते हुए अब हम यह योजना के लाभ और विशेषताओं के बारे में जानेंगे:
- इस योजना के अनुसार बालिकाओं को कुल ₹1,10,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है।
- यह वित्तीय सहायता राशि तीन अलग-अलग किस्तों में दी जाती है – पहली कक्षा, नौवीं कक्षा, और शादी या उच्च शिक्षा पर।
- सहायता राशि सीधा बैंक खाते में जमा की जाती है।
- यह योजना लड़कियों को पढ़ाई और शादी के समय आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाती है।
- बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों को रोकने में मदद मिलेगी।
- आवेदन प्रक्रिया भी काफी आसान है।