Pradhan Mantri Mudra Yojana: आज के नए भारत के युवा नौकरियों को छोड़ बिज़नेस अपना रहे हैं जोकि बहुत ही अच्छी बात है। लेकिन अधिकांश लोग इसलिए अपना बिज़नेस शुरू नहीं कर पाते क्योंकि उनके पास पर्याप्त निवेश नहीं होता जो एक बड़ी समस्या बन जाती है।
अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको बता दें कि भारत सरकार ने शुरू की है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जिसकी मदद से आप अपना बिज़नेस शुरू करने के लिए 10 लाख रूपये तक का लोन ले सकते हैं। आईए विस्तार से इस योजना के बारे में जानते हैं।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना क्या है?
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना(Pradhan Mantri Mudra Yojana) भारत सरकार की एक लोन योजना है जिसकी शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी। इस योजना के तहत आप अपने बिज़नेस को शुरू करने के लिए या फिर पहले से चल रहे बिज़नेस को आगे बढ़ाने के लिए ₹50,000 से लेकर ₹10,00,000 तक का लोन ले सकते हैं।
सबसे अच्छी बात ये है कि इस लोन के लिए आपको किसी तरह की सिक्योरिटी या फिर गारंटी देने की जरूरत भी नहीं होगी। आप 12 महीने से लेकर 5 साल तक की अवधि के भीतर लोन को चूका सकते हैं। कुल मिलाकर छोटे उद्यमियों के लिए यह एक बहुत ही अच्छी योजना है।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का उद्देश्य:
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना(Pradhan Mantri Mudra Yojana) का मुख्य उद्देश्य देश में रोजगार के अवसर बढ़ाना है। इस योजना के माध्यम से छोटे उद्यमियों और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को बिना कोई गारंटी के 10 लाख रूपये तक का लोन प्रदान किया जाता है।
इससे देश की MSMEs के विकास को बढ़ावा मिलता है और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। अगर सरल अर्थों में समझा जाए तो सरकार इस लक्ष्य के साथ मुद्रा योजना चला रही है कि अधिक से अधिक लोग स्वरोजगार अपना सकें और देश के विकास में योगदान दें। हालांकि काफी हद तक इसमें सरकार सफल भी हो रही है।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लाभ:
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना(Pradhan Mantri Mudra Yojana) के माध्यम से भारत के लाखों लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाते हैं। हालांकि इस योजना के और भी बहुत सारे लाभ हैं जिनके बारे में हम बारी बारी से जानेंगे:
- भारत सरकार इस योजना के तहत ₹50,000 से लेकर ₹10,00,000 तक का बिज़नेस लोन दे रही है।
- इस लोन की मदद से आप अपना नया बिज़नेस शुरू कर पाएंगे या पहले से चल रहे बिज़नेस को आगे बढ़ा सकेंगे।
- लोन के लिए किसी तरह की गारंटी या फिर सिक्योरिटी देने की भी जरूरत नहीं।
- महिलाऐं भी योजना द्वारा लोन प्राप्त कर सकती हैं।
- 5 साल की अवधि के भीतर लोन को चूका सकते हैं।
- बेहद कम समय में लोन अप्रूवल मिल जाता है।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के प्रकार:
यहां पर आपको पहले ही बता दें कि प्रधानमंत्री मुद्रा लोन आपको सरकार की तरफ से नहीं मिलता। बल्कि यह उन बैंकों द्वारा मिलता है जो इस योजना के साथ जुड़े हुए हैं। इस योजना में हमें तीन प्रकार के लोन मिलते हैं जिनके बारे में जानकारी ये रही:
सूचि | लोन प्रकार | राशि | अंशदान |
1 | शिशु योजना | ₹50,000 तक | शून्य |
2 | किशोर योजना | ₹50,001 से लेकर 5,00,000 तक | 25% |
3 | तरुण योजना | ₹5,00,001 से लेकर 10,00,000 तक | 25% |
प्रधानमंत्री मुद्रा योजनामे आवेदन के लिए योग्यता:
आप किसी भी बैंक में जाते हैं तो लोन प्राप्त करने के लिए आपको उस लोन के लिए योग्य होना होता है। ठीक इसी तरह प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लिए भी कुछ पात्रता मानदंड शर्तें तैयार की गई हैं जिन्हें पूरा करके आप पीएम मुद्रा लोन प्राप्त कर सकते हैं:
- इस योजना का लाभ केवल भारत के उद्यमियों को ही मिलेगा।
- आयु आवेदक की 18 वर्ष से लेकर 65 वर्ष के भीतर होनी चाहिए।
- आवेदक का व्यवसाय भारत में स्थित होना चाहिए।
- आवेदक के ऊपर पहले से कोई बकाया लोन नहीं होना चाहिए।
- इस योजना के लिए आवेदक का व्यवसाय सूक्ष्म, लघु या मध्यम उद्यम (MSME) श्रेणी में शामिल होना जरूरी है।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना मे आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़:
जब आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लिए आवेदन कर रहे होंगे तो आपको कुछ दस्तावेज़ जमा करवाने की जरूरत होगी जॉकी आपकी पहचान, आय, व्यवसाय और अन्य आवश्यक जानकारी को सत्यापित करेंगे। आईए जानते हैं कि वो जरूरी दस्तावेज़ कौनसे हैं:
- चालु मोबाईल नंबर
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- ईमेल अकाउंट
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पहचान प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटोज़
- बैंक खाता विवरण
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना मे आवेदन का तरीका:
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन प्राप्त करने के लिए आवेदन करना काफी आसान है। लेकिन कम जानकारी होने के कारण काफी सारे लोगों को इस प्रक्रिया के बारे में पता नहीं है। इसीलिए अब हम PMMY के लिए आवेदन करने के तरीके के बारे में विस्तार से जानेंगे:
- इस प्रक्रिया में आपका सबसे पहला काम है PMMY की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना।
- यहां पर होमपेज में से आपको ये सेलेक्ट करना है कि Shishu, Kishore और Tarun में से आप कौनसा लोन प्राप्त करना चाहते हैं।
- अब जब आप लोन प्रकार को सेलेक्ट कर लेंगे तो आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी को अच्छे से दर्ज कीजिये।
- इसके साथ ही जरूरी दस्तावेज़ों को भी अटैच कर दें।
- सही सही सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको यह भरा हुआ फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट कर लेना है।
- इस फॉर्म को अपने नज़दीकी बैंक में जमा करवा दें जो प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के साथ जुड़ा हुआ है।
- बैंक अधिकारी अब आपके द्वारा दी जानकारी की जांच पड़ताल करेंगे।
- यदि आप योग्य पाए जाते हैं तो आपके बैंक खाते में लोन राशि जमा कर दी जाएगी।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना लोन देने वाले बैंकों की सूचि:
भारत में अनेकों ही ऐसे बैंक हैं जो पीएम मुद्रा योजना के तहत लोन प्रदान करते हैं। लेकिन समस्या ये है कि काफी सारे लोगों को यह नहीं पता लग पाता कि सबसे अच्छा और नज़दीकी मुद्रा लोन बैंक कौनसा है। आपकी इस समस्या के हल के लिए निम्न उन बैंकों की सूचि दी गई है जो पीएम मुद्रा लोन प्रदान करते हैं:
बैंक का नाम | बैंक का प्रकार |
इंडियन बैंक | वाणिज्यिक बैंक |
बैंक ऑफ इंडिया | वाणिज्यिक बैंक |
आंध्रा बैंक | वाणिज्यिक बैंक |
बैंक ऑफ बड़ौदा | वाणिज्यिक बैंक |
बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र | वाणिज्यिक बैंक |
कार्पोरेशन बैंक | वाणिज्यिक बैंक |
सिंडिकेट बैंक | वाणिज्यिक बैंक |
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | वाणिज्यिक बैंक |
देना बैंक | वाणिज्यिक बैंक |
भारतीय ओवरसीज बैंक | वाणिज्यिक बैंक |
पंजाब एंड सिंध बैंक | वाणिज्यिक बैंक |
भारतीय स्टेट बैंक | वाणिज्यिक बैंक |
यूको बैंक | वाणिज्यिक बैंक |
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया | वाणिज्यिक बैंक |
यूनिटेड बैंक ऑफ़ इंडिया | वाणिज्यिक बैंक |
विजया बैंक | वाणिज्यिक बैंक |
आई डी बी आई बैंक | पब्लिक सेक्टर बैंक |
इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक | सरकारी बैंक |
पंजाब नेशनल बैंक | वाणिज्यिक बैंक |
आंध्र प्रगति ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
बड़ौदा राजस्थान क्षत्रिय ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
डेक्कन ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
चैतन्य गोदावरी ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
केरल ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
पुदुवई भारथार ग्राम बैंक | ग्रामीण बैंक |
प्रथम ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
प्रगति कृष्णा ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
सप्तगिरि ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
पंजाब ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
आर्यावर्त बैंक | ग्रामीण बैंक |
आंध्र प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक | ग्रामीण बैंक |
बड़ौदा गुजरात ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
बिहार ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
तेलंगाना ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
मध्य बिहार ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
मालवा ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
मेघालय ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
पांडियन ग्राम बैंक | ग्रामीण बैंक |
नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
मरुधरा ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
पल्लवन ग्राम बैंक | ग्रामीण बैंक |
देना गुजरात ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
कावेरी ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
कर्नाटक विकास ग्राम बैंक | ग्रामीण बैंक |
महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
सौराष्ट्र ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
सतलज ग्रामीण बैंक | ग्रामीण बैंक |
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के कुछ महत्वपूर्ण लिंक:
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की आधिकारिक वेबसाइट लिंक | यहाँ क्लिक करें |
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की अधिसूचना डाउनलोड करें | यहाँ क्लिक करें |
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की पंजीकरण करने के लिए लिंक | यहाँ क्लिक करें |
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक | यहाँ क्लिक करें |