Mukhyamantri Nari Shakti Yojana: इसमें कोई भी शक वाली बात नहीं कि यह 21वीं सदी महिलाओं के सशक्तिकरण की है और आज के समय में महिलाऐं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। इसी दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना की शुरुआत की है।
इस योजना के द्वारा राज्य की महिलाओं को अनेकों ऐसी सुविधाएं दी जा रही हैं ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में बिना किसी दिक्कत के रह सकें। इस आर्टिकल में हम Mukhyamantri Nari Shakti Yojana के बारे में विस्तार से जानेंगे। ऐसे में यह आर्टिकल को शुरुआत से लेकर अंत तक जरूर पढ़िए।
Mukhyamantri Nari Shakti Yojana क्या है?
मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक विशेष कल्याणकारी योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं के लिए एक केंद्रीकृत सूचना एवं संसाधन केंद्र की स्थापना की गई जिसे “महिला सूचना एवं संसाधन केंद्र” या “जेंडर रिसोर्स सेंटर” कहा जाता है।
इससे होगा यह कि राज्य की महिलाओं को महिला हेल्पलाइन, अल्पकालिक आवास गृह (Short Stay Home), डिफेंस होम, कार्यरत महिला छात्रावास और बाल देखभाल गृह जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसकी मदद से महिलाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण का निर्माण होगा।
मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार की महिलाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसी कारणवश इस योजना में अल्पावधि आश्रय गृह, डिफेंस होम, कार्यरत महिला हॉस्टल और महिला हेल्पलाइन आदि जैसी ढ़ेर सारी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
इसके अलावा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सेवा क्षेत्र में रोजगारपरक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। यानिकि हम कह सकते हैं कि मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना बहुआयामी उद्देश्यों के साथ चलाई जा रही है।
मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के लिए पात्रता मानदंड
हम इतना तो जान गए हैं कि यह योजना बिहार की महिलाओं के लिए उपलब्ध है। लेकिन सरकार ने इसके लिए कुछ पात्रता मानदंड शर्तें भी तय की हैं ताकि योग्य महिलाऐं ही इस योजना का लाभ उठा सकें। निम्न आप इन पात्रता मानदंड शर्तों के बारे में जान सकते हैं:
- आवेदनकर्ता बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता महिला या किशोरी होनी चाहिए।
- योजना का लाभ केवल महिलाओं को ही मिलेगा। यानिकि पुरुष इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
- ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
- आवेदनकर्ता महिला के पास सभी दस्तावेज़ उपलब्ध होने चाहिए।
Mukhyamantri Nari Shakti Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज़
अब अगर आप इस योजना के लिए एक पात्र महिला हैं और आपने इस योजना के लिए आवेदन करने का मन बना लिया है तो आपको बता दें कि अपनी पात्रता को जाहिर करने के लिए आवेदन के दौरान कुछ दस्तावेज़ जमा करने होंगे जिनके बारे में जानकारी यह रही:
- मोबाईल नंबर
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
Mukhyamantri Nari Shakti Yojana Apply Online
मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है जिसकी वजह से राज्य की महिलाऐं योजना का लाभ आसानी से उठा सकती हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से आप इस योजना के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- आपको सबसे पहले बिहार समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- होमपेज पर उपलब्ध New Registration के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना नाम, माता-पिता का नाम, जाति, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासवर्ड आदि जैसी जानकारी दर्ज करके वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर लेनी है।
- वेरिफिकेशन के बाद आपको मोबाइल या ईमेल पर यूज़र आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
- इस यूज़र आईडी और पासवर्ड की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन कर लें।
- लॉगिन करने के बाद मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण, शिक्षा संबंधी जानकारी आदि भरें।
- कुछ दस्तावेज़ मांगे जाएंगे, उन्हें भी अपलोड करें।
- सारी जानकारी सही सही भरने के बाद Submit के बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रक्रिया के साथ आप Mukhyamantri Nari Shakti Yojana के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के फायदे
Mukhyamantri Nari Shakti Yojana के लाभ ना केवल राज्य के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को मिलेंगे बल्कि शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को भी इस योजना के लाभ मिलेंगे। इस योजना के प्रमुख लाभ कुछ इस प्रकार से हैं:
- महिलाओं के लिए सुरक्षा और सहारा प्रदान करने के लिए महिला हेल्पलाइन, शॉर्ट स्टे होम, और रेस्क्यू होम की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
- जो महिलाऐं काम करती हैं उनके लिए हॉस्टल और छोटे बच्चों के लिए चाइल्ड केयर होम की व्यवस्था होगी।
- महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण जैसे सर्विस सेक्टर में स्किल डेवेलपमेंट और स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
- जगह जगह महिला सांस्कृतिक मेले का आयोजन होगा और नवाचार करने वाले स्वयं सहायता समूहों को पुरस्कार दिए जाएंगे।
- अन्य महिला विकास से जुड़ी योजनाओं पर शोध और प्लानिंग को प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।
निष्कर्ष
यहाँ तक आते-आते हम समझ चुके हैं कि मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना बिहार सरकार की एक दूरदर्शी योजना है जिसकी मदद से राज्य की महिलाओं को ना केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाता है बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी सशक्त बनाने की कोशिश की जाती है।
ऐसे में अगर आप भी बिहार राज्य की महिला हैं और इस योजना के लिए पात्र हैं तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं और अपने जीवन को आत्मनिर्भरता और गरिमा की दिशा में आगे बढ़ाएँ। उम्मीद है इस आर्टिकल में दी जानकारी आपके लिए लाभदायक साबित होगी।