Mukhyamantri Maiya Samman Yojana: हमारा भारत देश लगातार तेज़ी के साथ आत्मनिर्भर भारत बन रहा है और हर राज्य इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है। इसी दिशा में एक और कदम रखते हुए झारखंड सरकार मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना लेकर आई है जो महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और सम्मान का प्रतीक बन चुकी है।
दरअसल इस योजना के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर और ज़रूरतमंद महिलाओं को हर महीने कुछ आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। आईए जानते हैं कि यह सहायता राशि कितनी है और महिलाओं को इस योजना के और कौन कौनसे लाभ मिलेंगे।
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana क्या है?
झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही इस मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना की मदद से राज्य की जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि दी जाती है, ताकि वे अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकें।
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना (Chief Minister Maiya Samman Yojana) |
शुरुआत | वर्ष 2024 |
राज्य | झारखंड |
सहायता राशि | ₹2500 प्रति माह |
लाभार्थी | झारखंड की गरीब व जरूरतमंद महिलाएं |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
ख़ास बात तो यह है कि सहायता राशि सीधा लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डाली जाती है, जिसकी वजह से किसी भी तरह के बिचौलिये या सरकारी कार्यालयों की जरूरत नहीं। आज के समय में झारखंड की लाखों ही महिलाऐं मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना का लाभ ले रही हैं।
मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना का उद्देश्य
Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana का मूल उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसीलिए यह योजना द्वारा महिलाओं को हर महीने एक निश्चित सहायता राशि दी जाती है ताकि वे खुद अपने खर्चों को पूरा करें और किसी पर भी निर्भर ना रहें।
इस सहायता राशि के साथ महिलाऐं शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण जैसी ज़रूरतों को पूरा कर सकती हैं या फिर अपना खुद का व्यवसाय भी शुरू कर सकती हैं। कुल मिलाकर यह योजना केवल महिलाओं को आर्थिक सहायता ही नहीं देती बल्कि उन्हें आगे बढ़ने का एक भरोसा भी देती है।
मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना के लिए पात्रता मानदंड
मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना केवल उन्हीं महिलाओं के लिए है, जिन्हें सच में इसकी जरूरत है। इसलिए पात्रता की कुछ स्पष्ट शर्तें तय की गई हैं, जिन्हें पूरा करने पर ही महिला को लाभ मिल सकेगा। नीचे इस योजना की सभी पात्रता मानदंड शर्तों की जानकारी दी गई है:
- योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य की महिलाऐं ही उठा सकती हैं।
- आवेदिका की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- लाभार्थी के पास वैध राशन कार्ड होना चाहिए।
- महिला का बैंक खाता, आधार कार्ड के साथ लिंक होना चाहिए।
- महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- अगर महिला को किसी अन्य राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है तो वो इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
- EPF के लिए रजिस्टर्ड महिलाऐं भी इसके लिए पात्र नहीं।
मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़
देखिए किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए यह जरूरी होता है कि पहचान और पात्रता से संबंधित दस्तावेज़ सही और पूरे हों। और यह दस्तावेज़ पहले ही तैयार रखे जाएं तो आवेदन करते समय और भी आसानी होगी। निम्न आप देख सकते हैं कि कौन कौनसे दस्तावेज़ इस योजना के लिए जरूरी हैं:
- मोबाईल नंबर
- आवेदिका का आधार कार्ड
- राशन कार्ड (हरा/पीला/गुलाबी/सफेद)
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- बैंक खाता पासबुक
- पति की जानकारी (यदि विवाहित हों)
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के लिए आवेदन करने का तरीका
समय समय पर मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर और शहरी क्षेत्रों में वार्ड या आँगनवाड़ी केंद्र पर कैंप आयोजित करवाए जाते हैं, पात्र महिलाऐं निम्न बताए तरीके के अनुसार इन कैंपों पर जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं:
- सबसे पहले Chief Minister Maiya Samman Yojana संबंधित कैंप में जाएं।
- वहां पर आपको इस योजना का निःशुल्क फॉर्म प्राप्त होगा।
- इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही तरीके से दर्ज करें।
- सभी दस्तावेजों के साथ भरकर फॉर्म कैंप में जमा करें।
- आवेदिका को खुद कैंप में उपस्थित होकर आधार कार्ड और फोटो का वेरिफिकेशन भी करवाना होगा।
- अब अधिकारीयों द्वारा आपकी पात्रता की पुष्टि की जाएगी।
- अगर आवेदक महिला इस योजना के लिए पात्र पाई जाती है तो उसे योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना का एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें?
इस योजना के आवेदन के बाद महिलाऐं आवश्य ही यह जानना चाहेंगी कि उनका आवेदन स्वीकृत हो चूका है या नहीं। अगर आप भी अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस जानना चाहती हैं तो इसके लिए आपको अपने संबंधित पंचायत, वार्ड या आंगनवाड़ी केंद्र से संपर्क करना होगा जहां पर से आपने आवेदन किया था। इसके अलावा आप प्रखंड कार्यालय या नगर परिषद कार्यालय से भी अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस चेक कर सकती हैं।
मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना संबंधित शिकायत दर्ज कैसे करें?
वैसे तो इस योजना संबंधित आपको कोई समस्या आएगी नहीं, लेकिन फिर भी अगर आती है तो आप Chief Minister Maiya Samman Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो किया जा सकता है:
- सबसे पहले यह योजना की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कीजिये।
- वेबसाइट पर आपको कई तरह के विकल्प मिलेंगे। इस वेबसाइट को स्क्रॉल करके नीचे आएं और ‘शिकायत दर्ज करें’ के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- अब आपको अपना नाम और ईमेल जैसी कुछ बेसिक जानकारी दर्ज करनी है।
- इसके साथ अपनी शिकायत को भी दर्ज करें।
- आखिर में सबमिट पर क्लिक कर दें।
- ऐसे में आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी और संबंधित टीम आपकी समस्या के निवारण के लिए जुट जाएगी।
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana का पैसा कब-कब मिला?
मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना की सहायता राशि हर महीने महिलाओं के बैंक खाते में डायरेक्ट जमा कर दी जाती है। ऐसे में अब हम जानेंगे कि किन-किन महीनों में यह राशि ट्रांसफर की गई है, ताकि आपको यह मालूम हो सके कि आपके खाते में किस महीने का पैसा आया है या नहीं:
किस्त | तारीख | राशि (₹) |
पहली किस्त | 18 अगस्त 2024 | ₹1,000 |
दूसरी किस्त | 13 सितंबर 2024 | ₹1,000 |
तीसरी किस्त | 08 अक्टूबर 2024 | ₹1,000 |
चौथी किस्त | 11 नवंबर 2024 | ₹1,000 |
पांचवीं किस्त | 28 दिसंबर & 06 जनवरी 2025 | ₹25,00 |
छठवीं किस्त | 08 मार्च 2025 | ₹25,00 |
सातवीं किस्त | 08 मार्च 2025 | ₹25,00 |
आठवीं किस्त | 08 मार्च 2025 | ₹25,00 |
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं देती बल्कि सरकार इसके द्वारा कई सारी सुविधाएं विकसित की हैं जो महिलाओं को लंबे समय तक लाभ पहुंचाने वाली हैं। आईए इस योजना के कुछ प्रमुख लाभ और विशेषताओं के बारे में जानते हैं:
- इस योजना के द्वारा पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि दी जाती है।
- शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया जाता है।
- मुख्य तौर पर यह योजना विधवा, परित्यक्ता और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्राथमिकता देती है।
- सहायता राशि सीधा आवेदक महिला के बैंक खाते में जमा कर ली जाती है।
- हर महीने लाभ की सूचना SMS द्वारा दी जाती है।
- योजना के लिए आवेदन करना बेहद आसान और पारदर्शी है