जिस तेज़ी के साथ हमारे देश में महंगाई बढ़ रही है, उसी तरह से खेती करना महंगा और मुश्किल होता जा रहा है। हालत तो ऐसी है कि कई सारे किसान खेती छोड़ने को मजबूर हैं। इसे देखते हुए झारखंड सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना(Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana) की शुरुआत की गई है।
यह योजना हर साल राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को कुछ आर्थिक सहायता देती है। बढ़ती महंगाई, मौसम की मार और संसाधनों की कमी से जूझते किसानों के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। आप भी अगर झारखंड राज्य के किसान हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। क्योंकि इस आर्टिकल में हम मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के बारे में अच्छे से जानेंगे।
Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana क्या है?
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना झारखंड सरकार द्वारा छोटे और सीमांत किसानों को मद्देनज़र रखते हुए शुरू की गई है। इस योजना की मदद से राज्य के किसानों को हर वर्ष खरीफ फसल के मौसम में खेती के लिए ₹5,000 प्रति एकड़ की दर से सहायता राशि दी जाती है।
Scheme | Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana |
Launched By | Government of Jharkhand |
Assistance | ₹5,000 per acre per year (up to ₹25,000 maximum) |
Application Mode | Online |
Official Website | mmkay.jharkhand.gov.in |
एक किसान अधिकतम 5 एकड़ भूमि पर ₹25,000 तक की सहायता राशि प्राप्त कर सकता है। सबसे ख़ास बात तो यह है कि सहायता राशि प्राप्त करने के लिए किसी बैंक से लोन लेने की जरूरत नहीं होती, बल्कि यह राशि सीधे किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का उद्देश्य
देखा जाए तो मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का उद्देश्य झारखंड के किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें खेती के लिए जरूरी आर्थिक मदद करना है। क्योंकि इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि आज के समय में खेती करना पहले से कहीं ज़्यादा महंगा और चुनौतीपूर्ण हो चूका है।
किसानों का बीज, खाद, कीटनाशक और सिंचाई आदि पर भारी खर्च होता है। ऐसे में Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana किसानों के लिए एक वरदान बनकर आती है। कुल मिलाकर सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि कोई भी किसान सिर्फ आर्थिक तंगी की वजह से खेती से दूर न रहे।
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के पात्रता मानदंड
जो किसान मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें कुछ ख़ास पात्रता मानदंड शर्तों का पालन करना होगा जो झारखंड सरकार द्वारा तय की गई हैं। इसीलिए अब हम बारी बारी से इस योजना की कुछ पात्रता मानदंड शर्तों के बारे में जानेंगे:
- आवेदन करने वाला व्यक्ति झारखंड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- किसान की कृषि भूमि 5 एकड़ या उससे कम होनी चाहिए।
- किसान का नाम भूमि रजिस्टर या अभिलेखों में स्पष्ट रूप से दर्ज होना चाहिए।
- आवेदक की आजीविका का प्रमुख साधन कृषि होना चाहिए।
- इन सब के अलावा योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने अभी तक किसी और कृषि अनुदान योजना का लाभ ना लिया हो।
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़
इस योजना के लिए आवेदन करने से पहले किसानों को कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ों को तैयार रखना होता है। ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की मुश्किल ना आए। निम्न हम आपको कृषि आशीर्वाद योजना के सभी जरूरी दस्तावेज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं:
- मोबाईल नंबर
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- कृषि भूमि से संबंधित स्वप्रमाणित दस्तावेज़।
Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
किसान अब बिना किसी लाइन में लगे इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana के लिए आवेदन करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको कई तरह के ऑप्शन मिलेंगे। इनमें से मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- अब Apply Online के बटन पर क्लिक कर दें।
- एक एप्लीकेशन फॉर्म आपके सामने ओपन हो जाएगा। इसमें मांगी गई सारी जानकारी सही सही दर्ज कीजिये।
- इसके साथ ही जरूरी दस्तावेज़ भी स्कैन करके अपलोड कर दें।
- अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन पूरा होने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा जोकि आपने प्रिंट या सेव करके रख लेना है।
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लाभ एवं विशेषताएं
इस योजना की विशेषताएं इसे दूसरी योजनाओं से अलग बनाती हैं ताकि छोटे और सीमांत किसानों की सहायता भी हो सके और राज्य में खेती को बढ़ावा भी मिले। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के कुछ प्रमुख लाभ और विशेषताओं के बारे में हम चर्चा करेंगे:
- इस योजना के मुताबिक जिन किसानों के पास एक एकड़ या उससे कम कृषि भूमि है, उन्हें हर साल ₹5,000 की सहायता राशि मिलती है।
- अधिकतम ₹25,000 तक की आर्थिक सहायता भूमि की मात्रा के अनुसार दी जाती है।
- इससे किसानों की मदद होती है और खेती में भी सुधार होता है।
- सहायता राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए से सीधा किसान के बैंक खाते में जमा कर दी जाती है।
- किसी भी अन्य योजना के लाभ के बावजूद किसान यह योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana का लाभ लेने के लिए बैंक से किसी तरह का लोन लेने की जरूरत नहीं।
Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana का Helpline Number
झारखंड के किसी किसान भाई को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना संबंधित कोई भी समस्या आए या फिर किसी तरह की जानकारी प्राप्त करनी हो तो वह इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर Support के सेक्शन में जाकर सहायता प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा इस योजना के आधिकारिक मोबाईल नंबर 0651-2490024 नंबर पर कॉल करके भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।