मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: शादी के समय मिलेगी ₹10,000 की सरकारी मदद – तुरंत जानिए आवेदन प्रक्रिया

Aadil Zaman
8 Min Read

इसमें कोई शक वाली बात नहीं कि वर्तमान में हमारा देश बड़ी ही तेज़ी के साथ आगे बढ़ रहा है। लेकिन आज के समय में भी बेटियों की शादी करना कई गरीब और कमजोर परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। इस बड़ी समस्या को हल करने के लिए बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना(Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) की शुरुआत की है।

यह ऐसी योजना है जिसकी मदद से सरकार बेटियों की शादी के लिए कुछ वित्तीय सहायता राशि प्रदान करती है ताकि बिना कोई दिक्कत के बेटी का विवाह संपन्न हो सके। तो आईए इस आर्टिकल में Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana को आसानी से समझें। 

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana क्या है?

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के मुताबिक कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी के समय ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि सीधा लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाती है। 

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (Bihar Kanya Vivah Yojana 2025)
राज्यबिहार
लाभ राशि₹10,000
विभागसमाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटstate.bihar.gov.in / serviceonline.bihar.gov.in

इस योजना को ख़ासतौर पर बीपीएल यानिकि गरीबी रेखा से नीचे जीवन बिताने वाले परिवारों के लिए बनाया गया है ताकि बेटियों की शादी के समय कर्ज लेने या दूसरों पर निर्भर होने से बचा जा सके। बता दें कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य 

असल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी के समय उनकी मदद करना है जो शायद हमें इस योजना के नाम से ही मालूम होता है। सरकार चाहती है कि राज्य की किसी भी बेटी का विवाह आर्थिक तंगी की वजह से ना रुके। 

इस योजना का एक और महत्वपूर्ण उद्देश्य दहेज प्रथा को ख़तम करना है। यानिकि इस योजना द्वारा ना सिर्फ आर्थिक मदद की जाती है बल्कि बल्कि समाज में लड़कियों की स्थिति को मजबूत करने का संदेश भी दिया जाता है। काफी हद तक सरकार इसमें सफल भी हो रही है। 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए पात्रता मानदंड 

अगर आसान शब्दों में समझें तो इस योजना का लाभ केवल उन्हीं लोगों को दिया जाता है जो सरकार द्वारा तय किए गए पात्रता मानदंडों पर खरे उतरते हों। पात्रता मानदंड इसीलिए तय किये जाते हैं ताकि इस योजना का दुरुपयोग ना हो। ऐसे में अब हम इस योजना की पात्रता मानदंड शर्तों के बारे में जानेंगे:

  • सिर्फ बिहार की लड़कियां इस योजना का लाभ ले सकेंगी। 
  • लड़की की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। 
  • जिस युवक से लड़की का विवाह हो रहा है, उसकी आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। 
  • परिवार गरीबी रेखा से नीचे (BPL) के दायरे में आना चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 60,000 रुपये या उससे कम होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़ 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के आवेदन के समय सही दस्तावेज़ों का होना बेहद जरूरी है ताकि इस प्रक्रिया के दौरान कोई रुकावट ना आए। नीचे हम इस योजना के लिए सभी जरूरी दस्तावेज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको आवेदन के समय तैयार रखने चाहिए:

  • मोबाईल नंबर
  • आधार कार्ड (लड़के और लड़की दोनों का)
  • आवेदिका का निवास प्रमाण पत्र
  • परिवार का बीपीएल राशन कार्ड
  • आवेदिका की जन्मतिथि का प्रमाण पत्र
  • लड़के का जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • परिवार का आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण (आवेदिका का)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • दहेज न लेने का स्वप्रमाणित घोषणा पत्र

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Online Apply करने का तरीका 

बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही यह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए सरकार ने एक ऑनलाइन पोर्टल भी उपलब्ध करवाया है, जिसपर से आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आईए इसके आवेदन के तरीके के बारे में जानते हैं:

  1. सर्वप्रथम बिहार सरकार के RTPS and Other Services पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लीजिए। 
  2. वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन के सेक्शन में जाएं। 
  3. इसमें आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के विकल्प पर क्लिक करना है। 
  1. आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा। इसमें अपना नाम, पता और बैंक खाता जैसी जानकारी दर्ज करें। 
  2. इसके साथ ही जरूरी दस्तावेज़ और स्वप्रमाणित घोषणा पत्र भी अपलोड करें। 
  3. यह सारी जानकारी सही तरीके से भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दीजिए। 
  4. इस तरीके से कन्या विवाह योजना के लिए आपका आवेदन पूरा हो जाएगा। 

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Application Status Check कैसे करें 

अगर आपने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन कर दिया है तो आप आवश्य ही यह जानना चाहते होंगे कि मेरा आवेदन किस स्थिति में है। इसके लिए बिहार सरकार ने ऑनलाइन स्टेटस चेक करने की सुविधा दी है और आप इसके लिए निम्न बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. आपको सबसे पहले RTPS and Other Services पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। 
  2. इसके नागरिक अनुभाग में जाएं जहां पर आपको तरह तरह के विकल्प मिलेंगे। 
  3. साथ ही इनमें ‘आवेदन की स्थिति देखें’ का विकल्प भी मिलेगा जिसपर आपको क्लिक करना है। 
  4. अब अपने एप्लीकेशन नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें। 
  5. अगर आपने सही जानकारी दर्ज की है तो एप्लीकेशन स्टेटस आपकी स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा। 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लाभ एवं विशेषताएं 

देखा जाए तो यह योजना राज्य की लड़कियों के सशक्तीकरण और उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। इसीलिए लिए लड़कियों को इस योजना के अनेकों लाभ मिलते हैं। नीचे इस योजना के प्रमुख लाभ और विशेषताएं दिए गए हैं:

  • आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों की लड़कियों को विवाह के समय 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • यह आर्थिक सहायता राशि सीधा बैंक खाते में जमा की जाती है। 
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। 
  • इस योजना द्वारा बाल विवाह की घटनाओं को रोकने में मदद मिलती है।
  • लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहन मिलता है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *