मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: विवाह आयोजन में पाएं ₹51,000 की सहायता, ऐसे करें आवेदन!

Aadil Zaman
8 Min Read
Mukhya Mantri Samuhik Vivah Yojana

Mukhya Mantri Samuhik Vivah Yojana: हर बेटी यह चाहती है कि बिना कोई परेशानी के उसकी शादी हो और अच्छे से अपना घर बसा सके। लेकिन अक्सर बेटियों के इस सपने में आर्थिक समस्याएं बाधा बनकर आती हैं। इस समस्या से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना लेकर आई है।

यह योजना के अनुसार सरकार विवाह आयोजन में आर्थिक सहायता देती है ताकि विवाह में होने वाला खर्च परिवारों पर बोझ न बने। अगर आप भी उत्तर प्रदेश के नागरिक होते हुए इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को लास्ट तक पढ़िए। क्योंकि इस आर्टिकल में हम मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संबंधित आपको सारी जानकारी देंगे।

Mukhya Mantri Samuhik Vivah Yojana क्या है?

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2017 में शुरू किया गया था। इस योजना के अनुसार हर पात्र नवविवाहित जोड़े को ₹51,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसमें से ₹35,000 की राशि तो सीधा दुल्हन के बैंक खाते में जमा कर दी जाती है।

Scheme NameMukhya Mantri Samuhik Vivah Yojana
StateUttar Pradesh
LaunchedOctober 2017
Total Benefit Amount₹51,000
Minimum Couples10
Application ModeOnline
Official Websitehttps://shadianudan.upsdc.gov.in/ 

जबकि 10,000 शादी के सामान जैसे वस्त्र, बर्तन, आभूषण आदि के खर्चों के लिए और ₹6,000 शादी आयोजन के दूसरे खर्चों के लिए तय होते हैं। आपको बता दें कि इस योजना का संचालन ज़िला समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य

अगर हम अच्छे से इस योजना को समझें तो मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का असल उद्देश्य पिछड़े और जरूरतमंद वर्गों को सामाजिक सम्मान के साथ शादी जैसी बड़ी ज़िम्मेदारी में मदद करना है। इसीलिए नवविवाहित जोड़े को इस योजना के ज़रिए कुछ आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

इससे सरकार की तरफ से लोगों को यह संदेश मिलता है कि शादी एक ज़िम्मेदारी है, ना कि दिखावे का मौका। सरकार यह चाहती है कि लोग सादगी से, लेकिन इज्ज़त और प्यार के साथ शादी करें। यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए उपलब्ध है जिसका आप लाभ उठा सकते हैं।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए पात्रता मानदंड

असल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए सरकार द्वारा कुछ पात्रता मानदंड शर्तें तय की गई हैं ताकि सिर्फ उन्हीं जरूरतमंद लोगों को इस योजना का लाभ मिले जो वाकई इसके असल हकदार हैं। इसीलिए अब हम इस योजना की पात्रता मानदंड शर्तों के बारे में चर्चा करेंगे:

  • केवल उत्तर प्रदेश के निवासियों को ही इस योजना का लाभ मिलने वाला है।
  • सभी जाति और समुदाय के लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • दुल्हन की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और दूल्हे की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कम से कम 10 जोड़े होने चाहिए।
  • कुछ विशेष परिस्थितियों को छोड़कर विवाह पहली बार होना चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़

यह योजना के लिए आवेदन करते समय आपको कुछ दस्तावेज़ों को सबमिट करने की जरूरत पड़ेगी ताकि आपकी पात्रता की पुष्टि की जा सके। नीचे आप देख सकते हैं कि कौन कौन से दस्तावेज़ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए जरूरी हैं:

  • वर और वधू का आधार कार्ड या वोटर आईडी
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि SC/ST/OBC में आते हों)
  • वर और वधू का आधार कार्ड या वोटर आईडी
  • वधू की बैंक पासबुक की कॉपी
  • शादी के आयोजन की जानकारी

UP Mukhya Mantri Samuhik Vivah Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप Mukhya Mantri Samuhik Vivah Yojana के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  1. आपने सबसे पहले अपने ब्राउज़र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करनी है।
  2. यहां पर होमपेज में ‘आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें’ के लिंक पर क्लिक कर दें।
  3. अब अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  4. ओटीपी के साथ वेरिफिकेशन भी पूरी करें।
  5. इसके बाद एक आवेदन फॉर्म आपके सामने ओपन हो जाएगा जिसमें मांगी गई सभी जानकारी आपको सही सही दर्ज करनी है।
  6. कुछ जरूरी दस्तावेज़ भी आपको अपलोड कर देने हैं।
  7. आखिर में सबमिट के बटन पर क्लिक करेंगे तो इस योजना के लिए आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

Mukhyamantri Samuhik Vivah Application Status चेक करने का तरीके

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के पोर्टल की सबसे ख़ास बात यह है कि आप इसपर यह भी चेक कर सकते हैं कि इस योजना के लिए आपका आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं। इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो किया जा सकता है:

  1. इस प्रक्रिया में आपका सबसे पहला काम है मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना।
  2. इसके होमपेज पर ‘आवेदक की स्थिति जानें’ पर क्लिक कर दें।
  3. अगले पेज पर आपको अपना मोबाईल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करने हैं।
  4. अब जब आप सबमिट पर क्लिक करेंगे तो आपके मोबाईल पर एक ओटीपी आपको प्राप्त होगा।
  5. इस ओटीपी को निर्धारित बॉक्स में दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक कर दें।
  6. इतने में आपके आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी।

यूपी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लाभ एवं विशेषताएं

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह उन परिवारों के लिए वरदान है जो आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं और शादी का खर्चा नहीं उठा सकते। ऐसे में अब हम आपको इस योजना के कुछ प्रमुख लाभ और विशेषताओं के बारे में बताने जा रहे हैं:

  • यह योजना के द्वारा हर जोड़े को कुल ₹51,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • ₹35,000 की राशि सीधे दुल्हन के बैंक खाते में जमा कर दी जाती है।
  • ₹10,000 की राशि के द्वारा कपड़े, बर्तन और गहने आदि जैसा सामान प्रदान किया जाता है।
  • ₹6,000 का खर्च शादी समारोह के लिए प्रदान किया जाता है।
  • शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है।
  • सभी जातियों और धर्मों के लोगों के लिए यह योजना उपलब्ध है।
  • इससे सामाजिक एकता और सौहार्द को बढ़ावा मिलता है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *