महतारी वंदना योजना: महिलाओं को हर महीने ₹1000 दे रही है राज्य सरकार, देखें कैसे करें आवेदन

Aadil Zaman
7 Min Read
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana

छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार नई नई योजनाएं लेकर आ रही है। ऐसे में सरकार हाल ही में महतारी वंदना योजना(Mahtari Vandana Yojana) नामक एक नई योजना लाई है जो महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी।

आपको बता दें कि इस योजना के द्वारा महिलाओं को हर साल ₹12000 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है, जिससे उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए आज के इस आर्टिकल में हम महतारी वंदना योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानेंगे। इसलिए यह आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

महतारी वंदना योजना क्या है( What is Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana) ?

महतारी वंदना योजना(Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana) छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की एक कल्याणकारी योजना है जिसके अंतर्गत राज्य की विवाहित, विधवा, परित्यक्ता और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं प्रति माह ₹1000 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है।

महिलाऐं इस सहायता राशि का इस्तेमाल उनके जीवन में आने वाले दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिए कर सकती हैं। इसका अर्थ है कि अब राज्य की महिलाओं को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी और के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

महतारी वंदना योजना का उद्देश्य(Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana):

देखा जाए तो महतारी वंदना योजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाना और आर्थिक रूप से उन्हें सशक्त बनाना है। इसीलिए यह योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को हर महीने कुछ आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

इससे महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा तो मिलती ही है, बल्कि इस सुरक्षा के साथ साथ वे अपने जीवन में बेहतर तरीके से निर्णय लेने में सक्षम हो पाती हैं। इसी कारण छत्तीसगढ़ की लगभग 70 लाख से भी अधिक महिलाऐं इस योजना का लाभ ले रही हैं।

महतारी वंदना योजना के क्या लाभ:

छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने में महतारी वंदना योजना(Mahtari Vandana Yojana) किसी वरदान से कम नहीं है। महिलाओं को इस योजना के ढ़ेर सारे लाभ मिलते हैं, जिनमें से अब हम कुछ प्रमुख लाभ जानने वाले हैं:

  • इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • इस राशि से अपने दैनिक खर्चों को पूरा किया जा सकता है।
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगा।
  • बेहद आसान तरीके के साथ योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • सहायता राशि सीधा बैंक खाते में जमा कर दी जाती है।

महतारी वंदना योजना(Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana) मे आवेदन के लिए योग्यता:

दरअसल महतारी वंदना योजना(Mahtari Vandana Yojana) सभी महिलाओं के लिए उपलब्ध नहीं है। बल्कि इस योजन का लाभ पात्र महिलाओं को ही मिलता है जिसके लिए कुछ विशिष्ट पात्रता मानदंड पूरे करने आवश्यक हैं। तो आईए अच्छे से इस योजना के पात्रता के मानदंड जानते हैं:

  • इस योजना का लाभ केवल छत्तीसगढ़ राज्य की स्थायी महिलाओं को ही मिलेगा।
  • महिला विवाहित, विधवा, परित्यक्ता या आर्थिक रूप से कमजोर होनी चाहिए।
  • कुंवारी कन्याएं इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
  • महिला की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

महतारी वंदना योजना(Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana) मे आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़:

महतारी वंदना योजना की आवेदन प्रक्रिया के दौरान आपको अपनी पात्रता को साबित करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज़ों को जमा करना होता है। निम्न आप देख सकते हैं कि कौन कौनसे दस्तावेज़ इस योजना के आवेदन के लिए जरूरी हैं:

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक

महतारी वंदना योजना(Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana) मे आवेदन का तरीका:

जब बात आती है इस योजना का लाभ लेने की, तो महतारी वंदना योजना के लिए आवेदन करना बहुत ही आसान है। लेकिन काफी सारी महिलाऐं इस योजना से वंचित रह जाती हैं क्योंकि उन्हें इस योजना की आवेदन प्रक्रिया के बारे में नहीं पता। ऐसे में निम्न बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  1. योजना का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत, या महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में जाना होगा।
  2. वहां पर से महतारी वंदना योजना का फॉर्म प्राप्त करें।
  3. यह फॉर्म में मांगी गई सारी आवश्यक जानकारी सही सही दर्ज कीजिये।
  4. इसके साथ ही जरूरी दस्तावेज़ भी अटैच करें।
  5. अब यह फॉर्म को कार्यालय में जमा करवा दें।
  6. आधिकारिक अब आपके द्वारा दी गई जानकारी की जांच-पड़ताल करेंगे।
  7. अगर आप योग्य पाई जाती हैं तो आपको सहायता राशि मिलना शुरू हो जाएगी।

महतारी वंदना योजना का एप्लीकेशन स्टेटस जानने के तरीका:

  1. सर्वप्रथम Mahtari Vandana Yojana की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लें।
  2. इस वेबसाइट के होमपेज पर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  3. अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  4. यहां पर लाभार्थी क्रमांक, मोबाईल नंबर या आधार कार्ड नंबर में से कोई भी एक जानकारी दर्ज करें।
  5. कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद जब आप सबमिट के बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके आवेदन या भुगतान की स्थिति आपके सामने उपलब्ध हो जाएगी।

महतारी वंदना योजना पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड करने का तरीका:

हमने यहां तक आते आते अच्छे से समझ लिया है कि महतारी वंदना योजना के आवेदन के लिए आपको फॉर्म जमा करने की जरूरत होगी। लेकिन काफी सारी महिलाओं के लिए यह फॉर्म को प्राप्त करना ही एक बड़ी मुश्किल है। पर आप आसानी से इस लिंक की मदद से Mahtari Vandana Yojana PDF Form Download कर सकती हैं और इसे कार्यालय में जमा करवाकर योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।

महतारी वंदना योजना के कुछ महत्वपूर्ण लिंक:

महतारी वंदना योजना की आधिकारिक वेबसाइट लिंकयहाँ क्लिक करें
महतारी वंदना योजना की आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंकयहाँ क्लिक करें
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *