कन्या सुमंगला योजना: अब बेटी जन्म देने से मिलेगा 25,000 रुपए! कैसे आवेदन कर पाएंगे

Aindrila Dhani
8 Min Read
Kanya Sumangala Yojana

Kanya Sumangala Yojana : कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लड़कियों के कल्याण के लिए शुरू की गई एक योजना है। इस योजना के तहत लड़कियों को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता हैं, ताकि वे शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं में बेहतर कर सकें।

अगर समाज में बेटियां पढ़ लिख कर आगे बढ़ेगी तभी तो देश आगे बढ़ेगा। एक स्त्री अगर पड़ेगी लिखेगी तभी समाज में बदलाव आएगा। एक शिक्षित औरत से ही शिक्षित परिवार का जन्म होता हैं। इस लिए लड़कियों को आर्थिक सहायता प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) का आरम्भ किया गया है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर 12बी पास होने तक पैसे बैंक के खाते में जमा होते रहेंगे। जन्म के बख्त 5 हजार (5,000/-) रूपये मिलेंगे। फिर स्कूल में वर्ती होने पर भी कुछ पैसे दिए जाएंगे। अलग अलग क्लास में वर्ती होने से पैसे भी अकाउंट में जमा होते रखेंगे। 12बी पास होते ही अकाउंट में 7 हजार (7,000/-) रूपये मिल जायेंगे।

क्या है आखिर कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana)? इस में नाम दाखिल कैसे करें? कैसे आवेदन करते है इस योजना में? कौन कौन इस योजना में आवेदन कर सकते है? आवेदन करने के लिए कौनसी डॉक्यूमेंट्स (Documentes) की जरूरत पड़ेगी? ऐसे कई सारे प्रश्नों के उत्तर आपको आज के निबंध में मिल जाएंगे।

कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) के बारे में विस्तर से जान लीजिए

क्या है कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana)?

उत्तर प्रदेश में लिंग अनुपात को बेहतर करने के लिए कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) का प्रारंभ किया गया था। इस के तहत लड़कियों को सशक्त करने के लिए भी योगदान दिया गया हैं। इसी उद्देश्य से 2019 में ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ की शुरुआत किया गया था। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 2019 के मार्च महीने में बेटियों के परिवारों को आर्थिक लाभ देने के लिए इस योजना का घोषणा किया था। और 1 अप्रैल, 2019 को इस योजना को लागू कर दिया गया था।

इस योजना की एक अहम शर्त है क‍ि बेटी के 12वीं पास करने के बाद ही आख‍िरी क‍िस्‍त का पैसा खाते में आता है। और जब बेटी 18 साल की हो जाएगी तो वह इस पैसे का इस्‍तेमाल खुद ही कर पाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ‘मिशन शक्ति 5.0’ के अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) चला रहे है। इस योजना के जरिए सरकार चाहते है कि लोग बेटी के जन्म का जश्न मनाएं नकी शोक।

उन्हें पढ़ाएं-लिखाएं और इस कबील बनाए की वो खुद का भरण पोषण कर सके। उन्हें घर की चार दीवारों में बंध ना रखे बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने दें। बिटिया की सेहत के तरफ भी माता पिता ध्यान रखें। इसी वजह से उत्तरप्रदेश सरकार अलग-अलग स्तर पर बेटी के परिवार को पैसा देती है।

साल 2024 तक इस योजना का लाभ करीब 10 लाख परिवार उठा चुके है। इस योजना के शुरुआत के समय यूपी सरकार ने 15 हजार (15,000/-) रुपये की राशि का ऐलान किया था।लेकिन पिछले साल इसे बढ़ाकर 25 हजार (25,000/-) रुपये कर दिया गया है।

कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) के फायदे :-

  • बेटी के जन्म होते ही कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) के तहत माता पिता को 5 हजार (5,000/-) रुपए दिए जाएंगे। पहले 2 हजार (2,000/-) रुपए दिए जाते थे।
  • बेटी के 1 साल का टीकाकरण पूरा होते ही 2 हजार (2,000/-) रुपए मिल जायेंगे। पहले 1 हजार (1,000/-) रुपए दिए जाते थे।
  • स्कूल में भर्ती होते ही 3 हजार (3,000/- ) रुपए खाते में मिल जाएंगे। पहले 2 हजार (2,000/-) रुपए दिए जाते थे।
  • सिक्स्थ क्लास में भर्ती होने पर 3 हजार (3,000/-) रुपए मिलते है। पहले 2 हजार (2,000/-) रुपए मिलते थे।
  • 9बी क्लास में नाम दाखिल होने पर 5 हजार (5,000/-) रुपए मिलेंगे। जो कि पहले बस 3 हजार (3,000) रुपए थे।
  • 10बी और 12बी पास होने से या फिर 2 साल का होने से या फिर 7 हजार (7,000/-) रुपए देते हैं। पहले 5 हजार (5,000(-) रुपए मिलते थे।
  • कुल मिलाकर अब 25 हजार (25,000) मिलते हैं। पहले 15 हजार (15,0000/-) रुपए मिलते है।

कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) के ल‍िए पात्रता क्‍या है?

कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) में आवेदन करने से पहले यह जन लिजिए –

  1. लाभार्थी उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। उनके पास प्रमाण पत्र होना भी जरूरत है।
  2. एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा
  3. परिवार की वार्षिक आय 3 लाख ( 3,00,00/-) रुपए से कम होना चहिए।
  4. अगर एक परिवार में दो से ज्यादा बच्चे हैं तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  5. अगर महिला को जुड़वा बेटियां होती हैं तो दोनों को योजना का फायदा मिलेगा।
  6. अगर पहले से एक बेटी है और फिर जुड़वा बेटियां होती हैं तो तीनों को फायदा मिलेगा।
  7. बच्ची को अगर गोद लिया है तो भी परिवार में उसे मिलाकर दो बेटियों को ही फायदा मिलेगा।

कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया :-

सबसे पहले msky.up.gov.in पर क्लिक करना होगा। वहां पर दिए गए Citizen portal से अपना नाम और मोबाइल नंबर को रजिस्टर (Register) करना पड़ेगा।

फिर निर्देशकों को पढ़कर I agree ऑप्शन में क्लिक करना पड़ेगा।

फिर स्क्रीन (screen) पे फॉर्म खुल जाएगी। उसे अच्छे से पढ़कर फिर दाखिल कीजिए।

फॉर्म (Application form) भरने के बाद सारे आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड (Upload) कर देना।

कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) में आवेदन करने के लिए कौनसे दस्तावेज (Documents) लगेंगे?

  1. बेटी की नई फोटो
  2. आवेदक के साथ बच्ची की फोटो
  3. जन्म प्रमाण पत्र (Birth certificate)
  4. आधार कार्ड की फ़ोटोकॉपी या फिर एफिडेविट
  5. टीकाकरण कार्ड
  6. स्कूल में दाखिला लेने की प्रमाण पत्र (School admission certificate)
  7. नई क्लास में दाखिला लेने की सर्टिफिकेट।

अगर समाज में बेटियां पढ़ लिख कर आगे बढ़ेगी तभी तो देश आगे बढ़ेगा। इस लिए उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) लाया गया हैं। इससे आम नागरिकों को बहुत राहत मिलेगी। परिवार की वार्षिक आय 3 लाख ( 3,00,00/-) रुपए से कम होने पर आवेदन किया जा सकता हैं। 2019 में ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ की शुरुआत किया गया था। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 2019 के मार्च महीने में बेटियों के परिवारों को आर्थिक लाभ देने के लिए इस योजना का घोषणा किया था। और 1 अप्रैल, 2019 को इस योजना को लागू कर दिया गया था। आप निसंकोच इस योजना में आवेदन कर सकते है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *