झारखंड किसान फसल राहत योजना: अब फसलों का नुकसान होने पर मिलेंगे पैसे! जानिए आवेदन करने का आसान और सही तरीका!

Aadil Zaman
8 Min Read
Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana

किसान चाहे किसी भी राज्य का हो, हर कोई बड़ी मेहनत से अपनी फसलों को उगाता है ताकि राज्य के लोग बिना कोई दिक्कत के भोजन प्राप्त कर सकें और वो खुद कुछ पैसे भी कमा सकें। लेकिन जब फसल प्राकृतिक आपदा जैसे ओलावृष्टि, तूफान, बाढ़, सूखा आदि के कारण खराब हो जाती है तो किसानों को बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

इसके लिए झारखंड सरकार ने किसान फसल राहत योजना की शुरुआत की है जो किसानों को उनकी फसलों के नुक्सान होने पर कुछ आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह आर्टिकल में हम झारखंड सरकार की इस योजना के बारे में विस्तार से समझेंगे। 

Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana क्या है?

झारखंड किसान फसल राहत योजना राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके अंतर्गत जब भी किसी किसान की फसल बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि, सूखा, बाढ़ या किसी दूसरी कुदरती कारण से ख़राब हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में उस किसान को आर्थिक सहायता दी जाती है। 

योजना का नामJharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana
राज्य झारखंड
लाभार्थीझारखंड के किसान 
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन 
अधिकारक वेबसाइट jrfry.jharkhand.gov.in

आपको यह भी बता दें कि किसानों को यह सहायता फसल नुक्सान के स्तर पर मिलती है। अगर किसी किसान की फसल 30% से 50% तक नष्ट होती है तो उसे ₹3000 प्रति एकड़ की दर से मुआवजा मिलेगा। लेकिन नुक्सान अगर 50% से ज़्यादा हुआ है तो ₹5000 प्रति एकड़ दिए जाएंगे।

झारखंड किसान फसल राहत योजना का उद्देश्य 

देखिए किसान फसल राहत योजना का असल जो उद्देश्य है, वो किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इससे किसानों को अपने नुकसान से तुरंत राहत भी मिलती है और वे अगली फसलों के लिए तैयारी भी कर सकते हैं। 

राज्य सरकार चाहती है कि कुदरती आपदाओं के डर से किसान खेती करना ना बंद करें, बल्कि वे अपनी खेती को जारी रखें। इन सब के अलावा यह योजना किसानों को भरोसा भी दिलाती है कि प्राकृतिक आपदा जैसी मुश्किल की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। 

झारखंड किसान फसल राहत योजना के लिए पात्रता मानदंड 

झारखंड सरकार किसान फसल राहत योजना का लाभ उन्हीं किसानों को देने वाली है जो इसकी पात्रता मानदंड शर्तों को पूरा करते हैं। सरकार द्वारा नीचे बताई गई पात्रता मानदंड शर्तें तय की गई हैं ताकि योग्य और सही लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके:

  • केवल झारखंड के किसानों को इस योजना का लाभ मिलने वाला है। 
  • किसान की फसल किसी प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई हो।
  • एक किसान अधिकतम 5 एकड़ भूमि तक ही मुआवजा प्राप्त कर सकता है।
  • आधार कार्ड किसान का मोबाईल नंबर के साथ लिंक होना चाहिए। 
  • किसान को झारखंड सरकार के किसान पोर्टल या निर्धारित माध्यम से आवेदन करना होगा।

झारखंड किसान फसल राहत योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़ 

इस योजना की पात्रता मानदंड शर्तों के बारे में तो हमने अच्छे से जान लिया है। लेकिन यह पात्रता शर्तों को साबित करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज़ भी चाहिए होंगे। आईए जानते हैं कि झारखंड किसान फसल राहत योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़ कौन कौनसे हैं:

  • मोबाईल नंबर
  • आधार कार्ड 
  • किसान पंजीकरण संख्या (अगर पहले से पंजीकृत हैं)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खेत का खतियान या भूमि स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज़
  • फसल क्षति का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो 
  • बैंक खाता पासबुक 

Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana Apply कैसे करें?

किसानों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होता है। यह आवेदन प्रक्रिया भी बेहद आसान और डिजिटल है। Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana Apply करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले तो झारखंड सरकार के आधिकारिक पोर्टल की वेबसाइट को अपने ब्राउज़र में ओपन कर लीजिये। 
  2. वेबसाइट के पंजीकरण सेक्शन में जाएं और आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक कर दें। 
  3. अगर आप पहले से पंजीकृत हैं तो लॉगिन करें, नहीं तो आपको New Registration पर क्लिक करके इसमें रजिस्ट्रेशन करनी होगी। 
  4. आप अपने आधार कार्ड और मोबाईल नंबर की मदद से ओटीपी वेरिफिकेशन करिये। 
  5. इसके बाद आपको किसान का नाम, पता, बैंक खाता विवरण, फसल और भूमि से जुड़ी जानकारी भरनी है। 
  6. कुछ जरूरी दस्तावेज़ भी अपलोड कर दीजिए। 
  7. जब सारी जानकारी अच्छे से भर लेंगे तो Submit के बटन पर क्लिक कर दें। 
  8. सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद आपको एक आवेदन संख्या मिलेगी जिसे आप संभाल कर रख सकते हैं। 

Jharkhand Kisan Fasal Rahat Application Status डाउनलोड करने का तरीका 

सफलतापूर्वक आवेदन कर देने के बाद किसान भाई आसानी से अपने आवेदन की Acknowledgement को डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे में अब हम Jharkhand Kisan Fasal Rahat Application Status डाउनलोड और चेक करने के तरीके के बारे में जानेंगे:

  1. इस प्रक्रिया में आपका सबसे पहला काम झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है। 
  2. आपको इस वेबसाइट पर तरह तरह के विकल्प मिलेंगे। इनमें से “पावती डाउनलोड करें” के विकल्प पर क्लिक कर दें। 
  3. अब  अपना आवेदन संख्या या पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  4. आपकी स्क्रीन पर Application Status उपलब्ध हो जाएगा। 
  5. यहां पर से आप इस एप्लीकेशन स्टेटस को PDF फॉर्म के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। 

झारखंड किसान फसल राहत योजना संबंधित शिकायत कैसे करें?

झारखंड सरकार का लक्ष्य है कि हर किसान इस योजना का लाभ बिना किसी परेशानी से उठा सके। इसलिए सरकार ने कुछ Contacts उपलब्ध करवाए हैं जिनके ज़रिए से आप झारखंड किसान फसल राहत योजना संबंधित शिकायत कर सकते हैं या फिर अपनी समस्या का निवारण पा सकते हैं:

  • शिकायत दर्ज करने का पोर्टल: https://jrfry.jharkhand.gov.in/grievance
  • टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर: 1800-120-2929
  • ईमेल आईडी: support@jrfry.jharkhand.gov.in
  • कृषि विभाग, झारखंड का संपर्क पेज: https://agri.jharkhand.gov.in
  • लोक सेवा केंद्र (CSC) या प्रखंड कार्यालय जाकर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

झारखंड किसान फसल राहत योजना के लाभ और विशेषताएं 

यह योजना खासतौर पर किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए शुरू की गई है। इसलिए किसानों को यह योजना के तहत कई सारे लाभ दिए जाते हैं। चलिए कुछ प्रमुख लाभ और विशेषताओं के बारे में जानते हैं:

  • इस योजना के अंतर्गत किसानों को प्राकृतिक आपदा जैसे कि सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि से फसल खराब होने पर उन्हें सहायता राशि दी जाती है। 
  • फसल के 30% से 50% तक नष्ट होने पर ₹3000 प्रति एकड़ की दर से मुआवजा मिलेगा।
  • जबकि 50% से अधिक फसल नष्ट होने पर ₹5000 प्रति एकड़ के हिसाब से सहायता राशि दी जाएगी। 
  • किसानों को किसी प्रकार का प्रीमियम देने की जरूरत नहीं होती है। 
  • सहायता राशि सीधा किसानों के बैंक खाते में जमा कर दी जाती है। 
  • छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह योजना विशेष रूप से फायदेमंद है। 
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *