Indira Gandhi National Widow Pension Scheme: बुढ़ापे में आकर जब जीवन साथी इस दुनिया को अलविदा कह देता है तो उसके साथ कई सपने, सहारे और उम्मीदें भी साथ चली जाती हैं। ख़ासतौर पर विधवा महिलाओं को तरह तरह की आर्थिक मुसीबतों का सामना करना पड़ता है जो एक बड़ी समस्या है।
इसी बड़ी समस्या से निपटने के लिए भारत सरकार ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना की शुरुआत की है जिसकी मदद से आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाओं को हर महीने पेंशन के रूप में सहायता दी जाती है। आईए इस योजना के बारे में अच्छे से समझते हैं।
Indira Gandhi National Widow Pension Scheme क्या है?
इंदिरा गाँधी राष्ट्रिय विधवा पेंशन योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के अंतर्गत की गई थी। इस योजना के अंतर्गत 40 से 79 वर्ष की आयु वाली गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत करने वाली विधवा महिलाओं को ₹300 प्रति माह पेंशन दी जाती है।
जानकारी | विवरण |
योजना का नाम | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना |
शुरू करने वाली संस्था | भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय |
शुरुआत वर्ष | 2009 से लगातार |
लाभार्थी वर्ग | 40 से 79 वर्ष की विधवा महिलाएं (80+ को अधिक पेंशन) |
पेंशन राशि | ₹300 प्रति माह (40-79 वर्ष), ₹500 प्रति माह (80 वर्ष से अधिक) |
इसके अलावा विधवा महिला की आयु अगर 80 वर्ष से अधिक की है तो उसे ₹500 प्रति माह की सहायता मिलती है। देशभर में यह योजना लागू है और सभी योग्य महिलाऐं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। बता दें कि यह योजना ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही है।
इंदिरा गाँधी राष्ट्रिय विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य
देखिए जब कोई महिला अपने जीवनसाथी को खो देती है, परिस्थितियाँ ही ऐसी हो जाती हैं कि उन्हें तरह तरह की आर्थिक समस्याएं आती हैं। जिन महिलाओं की आमदनी के स्रोत बहुत सीमित होते हैं, उनके लिए तो स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
बस इसी गंभीर स्थिति से निपटने के उद्देश्य के साथ इंदिरा गाँधी राष्ट्रिय विधवा पेंशन योजना को चलाया जा रहा है। इसीलिए इस योजना के अनुसार महिलाओं को हर महीने कुछ आर्थिक सहायता राशि पेंशन के रूप में दी जाती है। सरकार द्वारा प्रदान की गई यह छोटी सी मासिक पेंशन उनके आत्मबल को बढ़ाती है और उन्हें यह विश्वास दिलाती है कि वे अकेली नहीं हैं।
Indira Gandhi National Widow Pension Scheme के लिए पात्रता मानदंड
दरअसल Indira Gandhi National Widow Pension Scheme का लाभ उन्हीं महिलाओं को दिया जाता है जो कुछ विशेष पात्रताओं को पूरा करती हैं। इससे सरकार यह सुनिश्चित करती है कि सहायता उन महिलाओं तक पहुँचे जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। आइए इन पात्रता मानदंडों के बारे में जानते हैं:
- आवेदन करने वाली महिला भारत की नागरिक होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला विधवा होनी चाहिए।
- महिला की आयु 40 वर्ष से 79 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला गरीबी रेखा (BPL) के नीचे जीवन व्यतीत कर रही हो।
- अगर महिला ने पुनर्विवाह कर लिया है, तो वह इस योजना की पात्र नहीं होगी।
- आवेदक महिला के पास सभी जरूरी दस्तावेज़ उपलब्ध होने चाहिए।
Indira Gandhi National Widow Pension Scheme के लिए जरूरी दस्तावेज़
इस योजना के लिए आवेदन करते समय आपको कुछ दस्तावेज़ जमा करने की जरूरत होगी। यह दस्तावेज़ प्रमाणित करते हैं कि आप सच में इस योजना के लिए हकदार हैं। नीचे उन जरूरी दस्तावेज़ों की सूची दी गई है जो इस योजना के लिए जरूरी हैं।
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (संपर्क हेतु)
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड (BPL प्रमाण के लिए)
- आयु प्रमाण पत्र
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
- विधवा होने का प्रमाण पत्र (यदि स्थानीय निकाय द्वारा आवश्यक हो)
- बैंक पासबुक की प्रति
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
Indira Gandhi National Widow Pension Scheme Application Process
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में आवेदन करना एक बहुत ही आसान प्रक्रिया है। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों ही तरीकों से पूरा कर सकते हैं। यानि आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं और अगर इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। अब हम बारी बारी से इन दोनों ही तरीकों को समझेंगे।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले अपने नजदीकी ग्राम पंचायत, ब्लॉक कार्यालय या नगर निगम कार्यालय जाएं।
- वहां पर मौजूद आधिकारिक से आपको Indira Gandhi National Widow Pension Scheme Form प्राप्त करना है।
- इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी को सही सही भरिये।
- फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज भी अटैच करें।
- अब भरे हुए फॉर्म और दस्तावेजों को संबंधित अधिकारी के पास जमा कर दें।
- जमा करने के बाद आपकी पेंशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और राशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर होगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (UMANG App के माध्यम से)
- इस प्रक्रिया में आपका सबसे पहला काम है UMANG ऐप डाउनलोड करना या फिर इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना।
- अब मोबाईल नंबर और ओटीपी की मदद से प्लेटफार्म पर लॉगिन करें।
- लॉग इन करने के बाद सर्च बॉक्स में “NSAP” टाइप करें और सर्च करें।
- इसके बाद Apply Online पर क्लिक कीजिये।
- अगले पेज पर नाम, पता, आयु, और बैंक विवरण जैसी बेसिक जानकारी दर्ज करें।
- अपनी फोटो अपलोड करें और पेंशन प्राप्त करने का तरीका चुनें।
- आखिर में Submit पर क्लिक कर दें।
- आवेदन सबमिट होते ही आपको एक रसीद प्राप्त होगी और आगे की प्रक्रिया की जानकारी SMS या ईमेल द्वारा दी जाएगी।
Indira Gandhi National Widow Pension Scheme Benefits
भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही Indira Gandhi National Widow Pension Scheme उन महिलाओं के लिए वरदान है जो जीवन के कठिन दौर में अकेली रह जाती हैं। महिलाओं को इस योजना के अनेकों लाभ मिलते हैं जिनमें से कुछ प्रमुख लाभ निम्न बताए गए हैं:
- इस योजना के द्वारा 40 से 79 वर्ष की विधवा महिलाओं को ₹300 प्रति माह की पेंशन दी जाती है।
- विधवा महिला की उम्र अगर 80 वर्ष से ज़्यादा है तो उसे ₹500 प्रति माह की पेंशन राशि मिलती है।
- महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता मिलती है और वे अपने बुनियादी खर्चों को पूरा कर सकती हैं।
- महिला को हर महीने एक निश्चित रकम मिलने से उसे किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।
- ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं भी आसानी से आवेदन कर सकती हैं।
- सहायता राशि सीधा महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।