Garib Kalyan Rojgar Abhiyaan: जब कोरोना महामारी का समय आया तो देश के लाखों प्रवासी मजदूरों को अपने घर लौटना पड़ा। इस समय उनके पास कोई भी रोज़गार नहीं था जो कि एक बड़ी समस्या थी। पर इस समस्या से निपटते हुए भारत सरकार ने गरीब कल्याण रोज़गार अभियान की शुरुआत की।
यह अभियान की मदद से प्रवासी और बेरोज़गार मजदूरों को रोज़गार प्रदान किया गया ताकि इस मुश्किल की घड़ी में भी वे आत्मनिर्भर बन सकें। अगर आप भारत सरकार के इस बेमिसाल अभियान के बारे में जानना चाहते हैं तो यह आर्टिकल को शुरुआत से लेकर अंत तक पढ़िए।
Garib Kalyan Rojgar Abhiyaan क्या है?
गरीब कल्याण रोज़गार अभियान को भारत सरकार द्वारा 20 जून 2020 को शुरू किया गया। यह योजना के द्वारा उन प्रवासी मजदूरों को रोज़गार दिया जाता है जिन्हें लॉकडाउन के दौरान अपने गाँव वापिस लौटना पड़ा। यह इसलिए ताकि उनकी आजीविका को बचाए रखा जा सके।
Scheme Name | Garib Kalyan Rojgar Abhiyaan 2025 |
Launched By | Government of India |
Coverage | 6 States, 116 Districts |
Duration of Employment | 125 Days |
Application Mode | Offline |
Official Website | https://www.nrega.nic.in |
मुख्य तौर पर यह योजना उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और ओडिशा में चलाई जा रही है। इस अभियान को 25 अन्य सरकारी योजनाओं के साथ भी जोड़ा गया है ताकि प्रवासी मजदूरों के लिए हर तरह की आसानी पैदा की जा सके।
गरीब कल्याण रोज़गार अभियान का उद्देश्य
भारत सरकार के इस गरीब कल्याण रोज़गार अभियान का मुख्य उद्देश्य वह प्रवासी मजदूरों को राहत देना है जो जो महामारी के कारण शहरों से वापस गांव लौट आए और उन्हें कोई रोज़गार नहीं मिल रहा। इस मुश्किल की घड़ी में सरकार ने यह तय किया कि मजदूरों को गाँव में ही काम दिया जाए ताकि उन्हें बाहर जाने की जरूरत ही ना पड़े।
इसीलिए यह अभियान के तहत सरकार ने ₹50,000 करोड़ के बजट के साथ व्यापक स्तर पर निर्माण कार्य शुरू करवाए। इससे ना केवल प्रवासी मजदूरों को उनके गांवों में ही रोज़गार मिला बल्कि अनेकों गांवों का विकास भी हुआ।
गरीब कल्याण रोज़गार अभियान के लिए पात्रता मानदंड
गरीब कल्याण रोज़गार अभियान योजना का लाभ सरकार केवल उन्हीं मजदूरों को देती है जो सच में इसके पात्र हैं और सरकार द्वारा तय की गई कुछ निश्चित पात्रता मानदंड शर्तों को पूरा करते हैं। नीचे इस योजना की सभी पात्रता मानदंड शर्तों के बारे में जानकारी दी गई है:
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आयु आवेदक की 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- सिर्फ वहीं प्रवासी मजदूरों को प्राथमिकता दी जाती है जो लॉकडाउन के दौरान शहर से अपने मूल गांव लौटे थे।
- आवेदक मनरेगा या अन्य सरकारी योजनाओं के अंतर्गत श्रमिक के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।
- आवेदक उन 116 चिन्हित जिलों में से किसी एक का निवासी होना चाहिए जहां यह योजना को लागू किया गया है।
- आवेदक किसी तरह की सरकारी नौकरी ना कर रहा हो।
गरीब कल्याण रोज़गार अभियान के लिए जरूरी दस्तावेज़
यह योजना के अंतर्गत रोज़गार पाने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज़ जमा करने की जरूरत होती है। यह दस्तावेज़ आपकी पात्रता को साबित करेंगे। चलिए गरीब कल्याण रोज़गार अभियान के सभी जरूरी दस्तावेज़ों के बारे में जानते हैं:
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- श्रमिक कार्ड
- राशन कार्ड
- मनरेगा जॉब कार्ड
- प्रवासी प्रमाण
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- बैंक खाता विवरण
Garib Kalyan Rojgar Abhiyaan Apply कैसे करें?
गरीब कल्याण रोज़गार अभियान को ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसलिए इसकी आवेदन प्रक्रिया भी बेहद आसान और सरल है। आप अपने नज़दीकी CSC सेंटर में जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। चलिए इस आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानते हैं:
- सबसे पहले अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या ग्राम पंचायत कार्यालय में जाएं।
- वहां ऑपरेटर से इस योजना का फॉर्म प्राप्त करें।
- अब इस फोर्मे में सभी आवश्यक जानकारी को अच्छे से भरें।
- इसके साथ कुछ जरूरी दस्तावेज़ भी जमा कर दें।
- सभी दस्तावेज़ों की वेरिफिकेशन के बाद आपको योजना के अंतर्गत शामिल कर लिया जाएगा।
गरीब कल्याण रोज़गार अभियान के लाभ एवं विशेषताएं
भारत सरकार का यह लक्ष्य है कि गरीब कल्याण रोज़गार अभियान की मदद से ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके। मजदूरों को इस योजना के ढ़ेर सारे लाभ और विशेषताएं मिलती हैं। ऐसे में अब हम Garib Kalyan Rojgar Abhiyaan के प्रमुख लाभ और विशेषताओं के बारे में जानेंगे:
- इस योजना के अनुसार प्रवासी मजदूरों को 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित किया जाता है।
- यह सुनिश्चित किया जाता है कि हर पात्र श्रमिक को प्रति माह ₹1000 तक का भुगतान जरूर मिले।
- इस योजना को भारत के 6 राज्यों के 116 ज़िलों में चलाया जा रहा है।
- लाभार्थी इस योजना के लिए अपने नज़दीकी CSC सेंटर से ही आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
- यह योजना को दूसरी सरकारी योजनाओं के साथ भी जोड़ा गया है।
- जिन श्रमिकों ने 15 दिन का कार्य पूरा किया, उन्हें प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है।