आत्मनिर्भर भारत अभियान: इस योजना में आवेदन करने पर ही भारत सरकार व्यवसाय करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी

Aadil Zaman
7 Min Read
Atmanirbhar Bharat Abhiyan

Atmanirbhar Bharat Abhiyan: जब कोरोना वायरस की मार पड़ी तो देश भर में लॉकडाउन लगा जिसकी वजह से काफी सारे लोगों को अपना काम बंद करना पड़ा। बाद में बड़े कारोबारियों ने तो अपना काम शुरू कर दिया लेकिन जो छोटे कारोबारी हैं, उनके व्यवसाय हमेशा के लिए ठप हो गए।

कुछ ऐसे ही लोगों के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान को शुरू किया गया था जो वर्तमान में एक बड़ी एक बड़े सामाजिक परिवर्तन का हिस्सा बन चूका है। ऐसे में यह आर्टिकल में हम आपको आत्मनिर्भर भारत अभियान के बारे में सारी जानकारी प्रदान करेंगे।

आत्मनिर्भर भारत अभियान(Atmanirbhar Bharat Abhiyan) क्या है?

आत्मनिर्भर भारत अभियान केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 12 मई 2020 को शुरू किया गया था। इस योजना के द्वारा कई सारी ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे लोगों को स्वरोजगार के मौके मिलें और निर्यात को बढ़ावा मिले।

इसे मद्देनज़र रखते हुए सरकार ने कई क्षेत्रों में कदम उठाए हैं जिसमें विनिर्माण, कृषि, डिजिटल अर्थव्यवस्था, और बुनियादी ढांचा शामिल हैं। इसके साथ ही साथ यह अभियान यह अभियान देश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में भी मदद कर रहा है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य:

जैसा कि नाम से ही ज़ाहिर है कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारे भारत देश को आत्मनिर्भर बनाना और देश को वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित करना है। यानिकि हमारे देश को किसी भी अन्य देश पर निर्भर ना रहना पड़े।

इसके अलावा इस अभियान का लक्ष्य देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना भी है। ऐसे में यह अभियान कृषि, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, और डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे कई सारे क्षेत्रों पर केंद्रित है। यानि कह सकते हैं कि यह अभियान कई सारे उद्देश्यों के साथ काम कर रहा है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान के लाभ:

आम जनता से लेकर छोटे और बड़े व्यापारियों तक हर किसी को आत्मनिर्भर भारत अभियान के लाभ मिल रहे हैं। इससे ज़ाहिर है कि इस अभियान के अनेकों ही लाभ एवं विशेषताएं हैं जिनमें से कुछ प्रमुख लाभ अब हम जानने वाले हैं:

  • इस अभियान के तहत विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।
  • इससे हमारे देश को किसी अन्य देश के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
  • घरेलू उत्पादन को बढ़ावा दिया जाता है जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होते हैं।
  • देश में टेक्नोलॉजी के विकास पर जोर दिया जाता है।
  • कृषि क्षेत्र में सुधार लाने पर जोर दिया जाता है जिससे किसानों की आय बढ़ती है और देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

आत्मनिर्भर भारत अभियानमे आवेदन के लिए योग्यता:

भारत सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान(Atmanirbhar Bharat Abhiyan) के अंतर्गत कई सारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसकी हर योजना के लिए आपको अलग-अलग पात्रता शर्तों को पूरा करने की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में अब हम कुछ सामान्य पात्रता शर्तों के बारे में जानेंगे:

  • इस अभियान का लाभ केवल भारत के लोग ही उठा सकते हैं।
  • नए स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाता है। इसलिए आपका अपना स्टार्टअप होना चाहिए।
  • यदि आपके पास अच्छे कौशल हैं, तो भी आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • अधिकांश योजनाओं में आयु आवेदक की 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज़ आवेदक के पास उपलब्ध होने चाहिए।

आत्मनिर्भर भारत अभियान मे आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़:

आमतौर पर जब आप किसी भी योजना के लिए आवेदन करते हैं तो आपको कुछ दस्तावेज़ जमा करने की जरूरत होती है। इसी तरह आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ी योजनाओं के लिए भी आपको कुछ दस्तावेज़ जमा करने की जरूरत होगी। निम्न कुछ सामान्य से दस्तावेज़ों की जानकारी है जो सभी योजनाओं में काम आने वाले हैं:

  • मोबाईल नंबर
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • क्रेडिट स्कोर
  • बैंक खाता विवरण

आत्मनिर्भर भारत अभियान(Atmanirbhar Bharat Abhiyan) मे आवेदन का तरीका:

आत्मनिर्भर भारत अभियान(Atmanirbhar Bharat Abhiyan) की अलग-अलग योजनाओं के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया भी अलग अलग होती है। पर हम यहां पर कुछ ऐसे स्टेप्स जानेंगे जो हर योजना के लिए बेहद जरूरी है। आईए जानते हैं कि ये जरूरी स्टेप्स कौनसे हैं:

  1. सबसे पहले तय कीजिये कि आपको किस योजना के लिए आवेदन करना है।
  2. तय करने के बाद योजना संबंधित विभाग में जाएं या योजना की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लें।
  3. विभाग से आपको फॉर्म मिलेगा जिसमें सारी जानकारी आपको सही सही दर्ज करनी है।
  4. फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज़ भी अटैच करने होंगे।
  5. इन सब के बाद फॉर्म को जमा करवा दें।
  6. विभाग के द्वारा अब आपकी दी जानकारी का मूल्यांकन किया जाएगा।
  7. अगर आप योग्य पाए जाते हैं तो आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कौन कौनसी योजनाएं चलाई जा रही हैं?

हम पहले ही जान चुके हैं कि अनेकों ही ऐसी योजनाएं हैं, जिन्हें आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत चलाया जा रहा है। इससे देश के आम नागरिकों से लेकर अर्थव्यवस्था तक सभी को लाभ होता है। आईए इसकी कुछ प्रमुख योजनाओं के बारे में जानते हैं:

  • मेक इन इंडिया
  • स्टार्टअप इंडिया
  • डिजिटल इंडिया
  • आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना
  • मुद्रा योजना
  • कृषि क्षेत्र में सुधार
  • आयुष्मान भारत
  • प्रधानमंत्री आवास योजना

आत्मनिर्भर भारत अभियान(Atmanirbhar Bharat Abhiyan) के कुछ महत्वपूर्ण लिंक:

आत्मनिर्भर भारत अभियान आधिकारिक वेबसाइट लिंकयहाँ क्लिक करें
आत्मनिर्भर भारत अभियान अधिसूचना डाउनलोड लिंकयहाँ क्लिक करें
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *