हमारे देश में असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लाखों लोग ऐसे हैं जिन्हें ना तो कोई निश्चित वेतन मिलता है और ना ही सामाजिक सुरक्षा मिलती है। जब इनपर कोई दुर्घटना या असमय मृत्यु जैसी स्थिति आती है तो इनके परिवारों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इसी तरह के लोगों के लिए केंद्र सरकार आम आदमी बीमा योजना लेकर आई है जिसके अंतर्गत असंगठित क्षेत्रों के लोगों को ₹75,000 तक का बीमा कवर दिया जाता है। इसके साथ ही इस योजना द्वारा कुछ और सुविधाएं भी मिलती हैं जिनके बारे में हम इस आर्टिकल में चर्चा करेंगे।
Aam Aadmi Bima Yojana क्या है?
आम आदमी बीमा योजना यानिकि AABY को भारत सरकार के द्वारा 2 अक्टूबर 2007 को शुरू किया गया था। इस योजना की मदद से असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को बीमा सहायता दी जाती है। लाभार्थी को सालाना ₹160 का प्रीमियम देना होता है और दुर्घटना या असमय मृत्यु जैसी स्थिति में लाभार्थी को ₹30,000 से ₹75,000 तक का बीमा लाभ दिया जाता है।
Scheme Name | Aam Aadmi Bima Yojana (AABY) |
Launched By | Government of India (Operated by LIC) |
Premium Amount | ₹320 annually (₹160 paid by govt, ₹160 by member) |
Insurance Coverage | Up to ₹75,000 |
Application Mode | Offline |
Managing Body | Life Insurance Corporation of India (LIC) |
इन सब के अलावा लाभार्थी परिवार के बच्चों की पढ़ाई के लिए ₹100 प्रति माह की स्कॉलरशिप भी दी जाती है ताकि उनकी पढ़ाई में किसी तरह की रुकावट ना आ सके। बता दें कि इस योजना का संचालन LIC के द्वारा किया जा रहा है।
आम आदमी बीमा योजना का उद्देश्य
AABY का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। यह योजना के द्वारा आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को दुर्घटना, मृत्यु या विकलांगता के समय पर आर्थिक सहारा दिया जाता है।
इससे आपातकाल की स्थीत में परिवार आत्मनिर्भर बनता है और उसे किसी दूसरे के ऊपर निर्भर भी नहीं रहना पड़ता। इन सब के अलावा परिवार के कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ रहे दो बच्चों को स्कॉलरशिप देकर यह योजना शिक्षा को भी बढ़ावा दे रही है।
आम आदमी बीमा योजना के लिए पात्रता मानदंड
जो लोग सरकार द्वारा निर्धारित की गई पात्रता मानदंड शर्तों को पूरा करते हैं, केवल उन्हें ही आम आदमी बीमा योजना का लाभ मिलने वाला है। ताकि सही और योग्य लोगों तक इस योजना का लाभ पहुँच पाए। चलिए इस योजना की प्रमुख पात्रता मानदंड शर्तों के बारे में जानते हैं:
- आवेदक असंगठित क्षेत्र का कामगार होना चाहिए।
- आयु आवेदक की 18 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक BPL या इससे थोड़ा ऊपर वर्ग से होना चाहिए।
- परिवार में से एक मुख्य कमाने वाले व्यक्ति को ही चुना जाएगा।
- आवेदक को सरकार द्वारा नामित नोडल एजेंसी या LIC के माध्यम से नामांकित किया जाएगा।
आम आदमी बीमा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़
Aam Aadmi Bima Yojana के लिए आवेदक की पात्रता कुछ जरूरी दस्तावेज़ों के द्वारा द्वारा होती है। यानिकि आपको योजना के आवेदन के दौरान कुछ जरूरी दस्तावेज़ जमा करने होंगे। नीचे बताए गए सभी दस्तावेज़ इस योजना के लिए बेहद जरूरी हैं:
- मोबाईल नंबर
- आधार कार्ड
- आवेदन पत्र
- पता प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- पेशे से संबंधित प्रमाण (अगर उपलब्ध हो)
- नॉमिनी विवरण
- बैंक खाता विवरण
Aam Aadmi Bima Yojana Apply करने का तरीका
सरकार का मकसद है कि इस योजना का लाभ ज़्यादा से ज़्यादा लोग उठा सकें। इसीलिए इस योजना की आवेदन प्रक्रिया को बेहद आसान और सरल रखा गया है। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले अपने क्षेत्र की नोडल एजेंसी में जाएं।
- वहां पर से आम आदमी बीमा योजना का फॉर्म प्राप्त करिए। इस फॉर्म को आप LIC की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- फॉर्म में नाम, पता, आय, पेशा और नॉमिनी आदि जैसी जानकारी को ध्यान से भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज़ इस फॉर्म के साथ अटैच कर दें।
- यह फॉर्म को भरने के बाद इसे नोडल एजेंसी या संबंधित LIC ब्रांच में जमा करवा दें।
- अब अधिकारी आपके द्वारा दी जानकारी की जांच-पड़ताल करेंगे।
- अगर आप योग्य पाए जाते हैं तो आपको इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
Aam Aadmi Bima Yojana के लिए Claim कैसे करें?
कई सारे लोग आम आदमी बीमा योजना के लिए आवेदन तो कर देता हैं लेकिन उन्हें इसके Claim के तरीके के बारे में ही नहीं मालूम। जिसकी वजह से वे इस योजना से ही वंचित रह जाते हैं। ऐसे ही लोगों की सहायता के लिए अब हम इस योजना के लिए क्लेम करने के तरीके के बारे में जानेंगे:
- सबसे पहले दुर्घटना या फिर मृत्यु संबंधित प्रमाण प्राप्त कीजिये।
- अब LIC शाखा या नोडल एजेंसी में जाएं और आवेदन पत्र को प्राप्त करें।
- इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी को एकदम सही तरीके से दर्ज करें।
- जो दस्तावेज़ आपने प्राप्त किए हैं, उन्हें इस फॉर्म के साथ अटैच कर दें।
- इस भरे हुए फॉर्म को शाखा में जमा करवा दें।
- अधिकारीयों द्वारा अब जांच-पड़ताल की जाएगी।
- योग्य होने पर आपके बैंक खाते में सहायता राशि जमा कर दी जाएगी।
आम आदमी बीमा योजना की सहायता राशि
देखिए Aam Aadmi Bima Yojana के अंतर्गत अलग अलग परिस्थितियों में अलग-अलग सहायता राशि प्रदान की जाती है जिससे परिवार को संकट की घड़ी में सहारा मिलता है। नीचे हम आपको इस योजना की सहायता राशि के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं:
सहायता की स्थिति | सहायता राशि |
प्राकृतिक मृत्यु | ₹30,000 |
दुर्घटनात्मक मृत्यु | ₹75,000 |
आंशिक स्थायी विकलांगता (एक अंग/आंख) | ₹37,500 |
पूर्ण स्थायी विकलांगता (दो अंग/आंखें) | ₹75,000 |
स्कॉलरशिप (कक्षा 9 से 12 तक) | ₹100 प्रति माह / प्रति बच्चा (अधिकतम 2 बच्चों के लिए) |
आम आदमी बीमा योजना के लाभ एवं विशेषताएं
भारत सरकार की AABY योजना को ख़ासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे हैं और किसी भी बीमा कवरेज से वंचित रहते हैं। सरकार द्वारा इस योजना के ढ़ेर सारे लाभ और विशेषताएं प्रदान की जाती हैं जिनमें से कुछ प्रमुख की जानकारी यह रही:
- इस योजना के द्वारा असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को ₹75,000 तक की बीमा सहायता राशि प्रदान की जाती है।
- योजना का 50% प्रीमियम सरकार द्वारा वहन किया जाता है। ताकि आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों पर कोई बोझ ना बने।
- देशभर के हजारों नोडल एजेंसियों और LIC शाखाओं में यह योजना उपलब्ध है।
- क्लेम की पूरी प्रक्रिया आसान और सरल है।
- इसके अलावा कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले दो बच्चों को ₹100 प्रति माह की स्कॉलरशिप भी दी जाती है।
- नॉमिनी सिस्टम के द्वारा यह सुनिश्चित किया जाता है कि मृत्यु के बाद भी लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे।