Atal Pension Yojana: हमारे भारत में असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए वृद्धावस्था एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। क्योंकि इस बुढ़ापे के समय पर ना तो कोई काम आता है और ना ही कहीं से मदद मिलती है। परंतु अब आपको अपने बुढ़ापे की चिंता करने की कोई भी जरूरत नहीं है।
क्योंकि भारत सरकार लाई है अटल पेंशन योजना जिसमें आप हर महीने कुछ न कुछ योगदान करके रिटायरमेंट के बाद हर महीने ₹5000 तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में भारत सरकार की इस Atal Pension Yojana के बारे में पूरी तरह से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िए।
अटल पेंशन योजना क्या है?
अटल पेंशन योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। इस योजना को वर्ष 2015 में शुरू किया गया था जोकि ख़ास तौर पर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। अपनी आयु के हिसाब से आपको इस योजना में हर महीने कुछ राशि का योगदान देना होता है।
अब जब आप 60 साल की आयु पूरी कर लेते हैं तो प्लान के आधार पर ₹1,000 से लेकर ₹5,000 तक की पेंशन मिलना शुरू हो जाती है। यानिकि अगर आप अभी थोड़ी थोड़ी करके राशि जमा करते हैं तो आपको अपने बुढ़ापे की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं।
अटल पेंशन योजना का उद्देश्य:
देखा जाए तो अटल पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है जिसमें मजदूर, किसान, घरेलू कामगार, छोटे व्यवसायी, रेहड़ी-पटरी वाले, और दुकानदार आदि शामिल हैं।
इसका कारण यह है कि जो लोग संगठित क्षेत्र में काम कर रहे होते हैं, वे तो अपने बुढ़ापे का इंतेज़ाम कर लेते हैं। लेकिन असंगठित क्षेत्रों के लोगों की मदद करने वाला कोई नहीं होता। ऐसे में इस योजना के जरिए सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि कोई भी भारतीय नागरिक बुढ़ापे में आर्थिक तंगी का सामना न करे।
अटल पेंशन योजना का सुविधा:
जो लोग असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, उनके लिए अटल पेंशन योजना किसी वरदान से कम नहीं। क्योंकि इस योजना में शामिल होने से कई फायदे हैं जो इसे अन्य पेंशन योजनाओं से अलग बनाते हैं। तो चलो इस योजना के कुछ प्रमुख फायदों के बारे में जानते हैं:
- इस योजना के अंतर्गत आपको हर महीने एक निश्चित राशि का योगदान देना होता है और जब आपकी आयु 60 साल हो जाती है तो आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाती है।
- इस योजना को सरकार द्वारा गारंटी दी गई है। यानि आपको पेंशन मिलने की पूरी गारंटी है।
- केवल ₹42 के छोटे से अमाउंट के साथ आप निवेश करना शुरू कर सकते हैं।
- आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत आपको कर कटौती का भी लाभ मिलने वाला है।
- आप खुद ही अपनी पेंशन राशि का चयन कर सकते हैं।
अटल पेंशन योजना मे आवेदन के लिए योग्यता:
दरअसल आप अटल पेंशन योजना का लाभ तभी ले पाएंगे जब आप इसके योग्य होंगे। इसके लिए सरकार ने कुछ पात्रता मानदंड शर्तें भी रखी हैं, जिन्हें पूरा करना जरूरी है। निम्न आप इस योजना की सभी पात्रता शर्तों के बारे में जान सकते हैं:
- केवल भारत के मूल नागरिक ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक की होनी चाहिए।
- आवेदक के पास बचत या जनधन खाता उपलब्ध होना चाहिए जो बैंक के साथ जुड़ा हुआ हो।
- आवेदक किसी सरकारी या गैर-सरकारी संगठित क्षेत्र में के साथ जुड़ा हुआ नहीं होना चाहिए।
- बता दें कि पेंशन राशि 60 वर्ष की आयु के बाद से मिलना ही शुरू होगी।
अटल पेंशन योजना मे आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़:
यदि आप अटल पेंशन योजना में शामिल होना चाहते हैं तो आपको कुछ जरूरी दस्तावेज़ों की जरूरत होती है जो आपकी पहचान, उम्र, बैंक खाते और अन्य आवश्यक जानकारी को सत्यापित करने के लिए उपयोग किए जाते हैं। चलिए जानते हैं कि इस योजना के लिए आपको कौन कौनसे दस्तावेज़ों की जरूरत पड़ने वाली है:
- आधार कार्ड
- एक्टिव मोबाईल नंबर
- ईमेल अकाउंट
- घोषणा पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पता प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- बैंक खाता विवरण
अटल पेंशन योजना 2024 मे आवेदन का तरीका:
अटल पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे आसान तरीका है इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना। आप घर बैठे ही आसान प्रक्रिया के साथ योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के ऑनलाइन आवेदन की सारी जानकारी ये रही:
- सर्वप्रथम अपने ब्राउज़र में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लीजिये।
- इस वेबसाइट के होमपेज पर Open your NPS Account के बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद Atal Pension Yojana को सेलेक्ट करिये।
- अब एक डायलाग बॉक्स ओपन होगा जिसमें से आपको APY Registration पर क्लिक कर देना है।
- एक नया पेज आपके सामने ओपन होगा, जिसमें आपको कुछ आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है।
- कैप्चा कोड दर्ज करके Generate OTP पर क्लिक करें।
- आपके आधार के साथ जो मोबाईल नंबर जुड़ा है, उसपर एक ओटीपी आपको प्राप्त होगा।
- इस ओटीपी को निर्धारित बॉक्स में दर्ज करें।
- इतने में अटल पेंशन योजना के लिए आपका आवेदन हो जाएगा और लगभग 10 से 15 दिन के भीतर आपको कार्ड भी मिल जाएगा।
अटल पेंशन योजना फॉर्म डाउनलोड करने का तरीका:
यहां पर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अटल पेंशन योजना के लिए केवल ऑनलाइन ही नहीं, बल्कि इसके लिए आप अपनी नज़दीकी बैंक शाखा या फिर सीएससी सेंटर से भी आवेदन कर सकते हैं। आप इस लिंक द्वारा Atal Pension Yojana Form Download कर सकते हैं।
इस फॉर्म को प्रिंट करवाकर आपको मांगी गई जानकारी अच्छे से दर्ज करनी है और फॉर्म के साथ ही आवश्यक दस्तावेज़ भी अटैच करने होंगे। सही ढंग से फॉर्म भरने के बाद इसे बैंक या सीएससी सेंटर में जमा करवा दें। इस सरल प्रक्रिया के साथ अटल पेंशन योजना के लिए आपका ऑफलाइन आवेदन हो जाएगा।
अटल पेंशन योजना के निवेश योजनाएँ:
अटल पेंशन योजना में आपको अलग अलग प्लान्स मिलेंगे जिनमें से आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी प्लान को सेलेक्ट कर सकते हैं। आप जितना अधिक योगदान देंगे, रिटायरमेंट के बाद उतनी ही अधिक पेंशन मिलेगी। इस योजना के सभी Plans के बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार है;
मासिक योगदान (रु.) | प्रवेश आयु (वर्ष) | 60 वर्ष की आयु के बाद मिलने वाली मासिक पेंशन (रु.) |
50 | 18 | 1,000 |
100 | 18 | 2,000 |
200 | 18 | 4,000 |
500 | 18 | 5,000 |
50 | 40 | 579 |
100 | 40 | 1,159 |
200 | 40 | 2,318 |
500 | 40 | 5,795 |
अटल पेंशन योजना के कुछ महत्वपूर्ण लिंक:
अटल पेंशन योजना आधिकारिक वेबसाइट लिंक | यहाँ क्लिक करें |
अटल पेंशन योजना अधिसूचना डाउनलोड लिंक | यहाँ क्लिक करें |
अटल पेंशन योजना आवेदन पत्र डाउनलोड लिंक | यहाँ क्लिक करें |
अटल पेंशन योजना निवेश सूचना डाउनलोड लिंक | यहाँ क्लिक करें |