इस बात से बिलकुल भी इनकार नहीं किया जा सकता कि स्वास्थ्य हमेशा से ही भारत के लोगों के लिए एक प्रमुख चुनौती रहा है। महंगी मेडिकल सुविधाओं और आर्थिक कठिनाइयों के कारण भारत के लाखों लोग अक्सर इलाज से वंचित रह जाते हैं।
ऐसे में यह चुनौती से निपटने के लिए भारत सरकार देश के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत योजना(Ayushman Bharat Yojana) की शुरुआत की है। आज के इस आर्टिकल में हम आयुष्मान भारत योजना के बारे में अच्छे से समझेंगे। इसलिए यह आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़िए।
आयुष्मान भारत योजना क्या है?
आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसे 2018 में शुरू किया गया था। इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज कवर दिया जाता है।
इस कवर बीमा का इस्तेमाल इमरजेंसी की स्थिति में सर्जरी, दवाएं, डायग्नोस्टिक टेस्ट और हॉस्पिटलाइजेशन जैसी जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के इस्तेमाल से आप देश भर के हजारों अस्पतालों में 1,350 से अधिक बीमारियों के लिए इलाज करा सकते हैं।
आयुष्मान भारत योजना के लाभ:
देखा जाए तो भारत की स्वास्थ सुविधाओं के सुधार में आयुष्मान भारत योजना एक बड़ी भूमिका निभा रही है जिसके लाभ भारत के नागरिकों को मिल रहे हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि पात्र नागरिकों को इस योजना के कौन कौनसे लाभ मिलेंगे:
- इस योजना की मदद से भारत के गरीब और वंचित परिवार के लोगों को 5 लाख की बीमा सहायता प्रदान की जाती है।
- आयुष्मान भारत योजना में 1350 बीमारियों को शामिल किया गया है।
- रजिस्ट्रेशन के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।
- देशभर के चयनित अस्पतालों में इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है।
- इस कार्ड द्वारा कोविड-19 का भी ईलाज करवा सकते हैं।
- देशभर के 40 करोड़ से भी अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कौन कौनसी बीमारियों का ईलाज किया जाएगा ?
हम पहले ही जान चुके हैं कि देशभर के अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना की मदद से 1350 बीमारियों का ईलाज किया जाता है। निम्न आप कुछ प्रमुख बीमारियों के बारे में जान सकते हैं जिनका ईलाज इस योजना द्वारा मुफ्त में करवाया जा सकता है:
- कैंसर
- दिल की बीमारियां
- किडनी की बीमारियां
- डायबिटीज
- न्यूरोलॉजिकल बीमारियां
- ऑर्थोपेडिक बीमारियां
- आंखों की बीमारियां
- महिलाओं से संबंधित बीमारियां
- बच्चों की बीमारियां
- संक्रामक रोग
- सर्जरी
आयुष्मान भारत योजना मे आवेदन के लिए योग्यता:
भारत सरकार का यह लक्ष्य है कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ देश के सभी पात्र और जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सके। इसलिए सरकार ने इस योजना के लिए कुछ पात्रता मानदंड शर्तें तैयार की हैं, जिनके बारे में अब हम विस्तार से जानने वाले हैं:
- केवल भारत के नागरिकों को ही इस योजना का लाभ मिलने वाला है।
- कमज़ोर और गरीब परिवार आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले सकते हैं।
- सामाजिक-आर्थिक जातिगत जनगणना (SECC) डेटाबेस में शामिल लोग भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे।
- इस अधिनियम के तहत पात्र परिवार भी आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्र हो सकते हैं।
- कई सारे राज्यों में विशेष श्रेणी के लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाता है जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और विधवाएं शामिल हो सकती हैं।
आयुष्मान भारत योजना मे आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़:
यह आयुष्मान भारत योजना(Ayushman Bharat Yojana) के लिए जब आप आवेदन करेंगे तो आपको कुछ दस्तावेज़ों की जरूरत होगी जो आपकी पात्रता को साबित करते हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं कि कौन कौनसे दस्तावेज़ इस योजना का लाभ उठाने के लिए जरूरी होंगे:
- मोबाईल नंबर
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- बैंक खाता पासबुक
आयुष्मान भारत योजना मे आवेदन का तरीका:
अपना आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने के लिए आपको अपने नज़दीकी CSC सेंटर जाना होता है और आप वहां पर से बड़ी ही आसानी से आप आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि इस योजना के लिए आप खुद ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं जिसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी यह रही:
- आपको सबसे पहले तो आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है।
- यहां पर होमपेज में बेनिफिशियरी लॉगिन के बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपको अपने आधार कार्ड संबंधित मोबाईल नंबर दर्ज करना है और ओटीपी के साथ उसकी वेरिफिकेशन करनी है।
- इसके बाद E-KYC के विकल्प पर क्लिक करके ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी कीजिये।
- अपने परिवार में से अब आपको उस सदस्य के नाम को सेलेक्ट करना है, जिसका आयुष्मान कार्ड आप बनाना चाहते हैं।
- E-KYC के आइकॉन पर क्लिक करें और सदस्य की लाइव फोटो खींचकर अपलोड कर दें।
- अब जब आप Additional के विकल्प पर क्लिक करेंगे तो एक फॉर्म आपके सामने उपलब्ध हो जाएगा, जिसमें मांगी गई सारी जानकारी आपको सही सही दर्ज करनी है।
- यह सारी जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- इतना करते ही आयुष्मान भारत योजना के लिए आपका आवेदन पूरा हो जाएगा और तकरीबन 24 घंटे के भीतर आपको अप्रूवल भी मिल जाएगा।
आयुष्मान भारत आवेदन की स्थिति जानने के तरीका:
अगर आपने आयुष्मान भारत योजना(Ayushman Bharat Yojana) के लिए आवेदन कर दिया है और आप ये देखना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन चूका है या नहीं तो भी चिंता की कोई बात नहीं। क्योंकि अब हम आपको Ayushman Bharat Status चेक करने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं:
- आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट को सबसे पहले तो अपने ब्राउज़र में ओपन कीजिये।
- होमपेज पर Beneficiary के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपने मोबाईल नंबर और ओटीपी की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- इसके बाद कुछ आवश्यक जानकारी दर्ज करें और साथ ही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को भी सेलेक्ट कर लें।
- Search By के विकल्प को चुनकर जरूरी जानकारी को भी दर्ज करिये।
- यह सब करने के बाद Ayushman Bharat Status स्टेटस आपकी स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा।
आयुष्मान भारत योजना अस्पताल के नाम सूची चेक करने का तरीका:
काफी सारे लोग मुश्किल की घड़ी में अपने नज़दीकी अस्पताल को ढूंढ रहे होते हैं जो आयुष्मान भारत योजना(Ayushman Bharat Yojana) के तहत ईलाज करता हो। लेकिन उन्हें सही तरीके के बारे में नहीं पता होता। ऐसे में अब हम आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अस्पतालों की लिस्ट देखने के तरीके के बारे में जानेंगे:
- इस प्रक्रिया में आपको सबसे पहले आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है।
- होमपेज पर Menu के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने तरह तरह के विकल्प उपलब्ध होंगे जिनमें से आपको Find Hospitals के बटन पर क्लिक करना है।
- अगले पेज पर राज्य, जिला, हॉस्पिटल टाइप और स्पेशलिटी आदि जैसी जानकारी को दर्ज कीजिये।
- कैप्चा कोड को दर्ज करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपके सामने आयुष्मान भारत योजना संबंधित सभी अस्पतालों की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।
आयुष्मान भारत योजना के कुछ महत्वपूर्ण लिंक:
आयुष्मान भारत योजना आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
आयुष्मान भारत योजना अधिसूचना डाउनलोड करें | यहाँ क्लिक करें |
आयुष्मान भारत योजना रजिस्टर लिंक | यहाँ क्लिक करें |
आयुष्मान भारत योजना में अपना नाम जांचने के लिए लिंक | यहाँ क्लिक करें |