Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana: इसमें कोई शक वाली बात नहीं कि हमारा भारत देश दिन दुगनी और रात चौगनी गति से तरक्की कर रहा है। लेकिन अफ़सोस की बात है कि आज भी हमारे देश में बेटियों को लेकर नकारात्मक सोच देखने को मिलती रही है। अगर परिवार की आर्थिक स्थिति ख़राब हो, फिर तो बेटियों को अपनाने से भी मना कर दिया जाता है।
इसी तरह की समस्याओं को जड़ से ख़तम करने के लिए बिहार सरकार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना लेकर आई है जिसकी मदद से बेटियों के जन्म के समय उनके नाम ₹2,000 की फिक्स्ड डिपॉजिट करवाई जाती है ताकि उनका भविष्य सुरक्षित बन सके। तो चलो इस योजना के बारे में विस्तार से समझते हैं।
Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana क्या है?
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार सरकार की कल्याणकारी योजना है। इस योजना के अनुसार राज्य की जिन बालिकाओं ने 22 नवंबर 2007 के बाद जन्म लिया है, सरकार द्वारा उनके नाम पर ₹2,000 की राशि को UCO Bank या IDBI Bank में Fixed Deposit के रूप में निवेश किया जाता है।
Scheme Name | Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana |
State | Bihar |
Department | Women Development Corporation, Patna |
Benifit | ₹2000 Fixed Deposit in the girl’s name |
Withdraw Time | At 18 years of age |
Application Mode | Offline |
इससे होगा यह कि जब बालिका 18 वर्ष की हो जाएगी, तो इस राशि का इस्तेमाल करके अपनी पढ़ाई या विवाह जैसे महत्वपूर्ण कार्य कर पाएगी। बता दें कि इस योजना का लाभ राज्य की 15 लाख से भी ज़्यादा बालिकाओं को होने वाला है।
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य
बिहार सरकार के द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें कुछ आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करवाना है।
इसीलिए बेटियों के जन्म के समय उनके नाम फिक्स्ड डिपॉजिट करवाई जाती है। ₹2,000 की फिक्स्ड डिपॉजिट राशि एक छोटी शुरुआत जरूर है, लेकिन इससे उसे भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक मजबूत संदेश मिलता है।
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के लिए पात्रता मानदंड
दरअसल मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना को जरूरतमंद और गरीब परिवारों की बालिकाओं के लिए ही शुरू किया गया है। सरकार चाहती है इसका लाभ भी योग्य और सही परिवारों तक पहुंचे। इसी वजह से सरकार ने इस योजना के लिए कुछ पात्रता मानदंड शर्तें तय की हैं, जिनके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार है:
- केवल बिहार राज्य की बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिलने वाला है।
- बालिका का जन्म भी बिहार राज्य में हुआ हो।
- बालिका का जन्म 22 नवंबर, 2007 या उसके बाद हुआ हो।
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
- परिवार BPL श्रेणी में आना चाहिए।
- एक परिवार में ज़्यादा से ज़्यादा दो बेटियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़
बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के आवेदन के दौरान कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है ताकि आपके आवेदन की पुष्टि सही तरीके से की जा सके। नीचे आप उन सभी दस्तावेज़ों के बारे में जान सकते हैं, जो इस योजना के लिए बेहद जरूरी हैं:
- मोबाईल नंबर
- माता या पिता का आधार कार्ड
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- परिवार का BPL प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana के लिए ऑफलाइन आवेदन करने का तरीका
अगर आप इस योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए लिए अपने नज़दीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर जाना होता है। Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana की पूरी आवेदन प्रक्रिया नीचे बताई गई है:
- आपको सबसे पहले तो अपने स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र पर जाना होगा।
- वहां से मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- यह फॉर्म में आप से कुछ जानकारी मांगी जाएगी। अपनी जानकारी को सही तरीके से भरें।
- इस फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेज़ भी अटैच कर दें।
- अब यह भरा हुआ फॉर्म आंगनबाड़ी केंद्र में जमा करवा दें।
- आंगनबाड़ी अधिकारी अब आपकी जानकारी की जांच-पड़ताल करेंगे।
- अगर आप योग्य पाए जाते हैं तो बालिका के नाम पर FD करवा दी जाएगी।
Bihar Kanya Suraksha Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन
फिलहाल तो मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार जल्द ही इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी चल रही है। इससे आप ऑनलाइन घर बैठे ही इस योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे। लेकिन इसके लिए आपको अभी थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के लाभ एवं विशेषताएं
देखा जाए तो मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के द्वारा सरकार यह संदेश देना चाहती है कि बेटियां कोई बोझ नहीं, बल्कि भविष्य की शक्ति हैं। इसीलिए सरकार इस योजना के तहत बालिकाओं को कई सारे लाभ देती है। आईए इस योजना के कुछ प्रमुख लाभ और विशेषताओं के बारे में जानते हैं:
- इस योजना के अंतर्गत बालिका के नाम पर ₹2000 की फिक्स्ड डिपॉजिट करवाई जाती है।
- यह एफडी UCO या IDBI बैंक में कराई जाती है।
- जब बालिका 18 वर्ष की हो जाती है तो यह FD की राशि उसे प्रदान की जाती है।
- इस राशि का इस्तेमाल बेटी की शिक्षा या विवाह जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए किया जा सकता है।
- इससे बेटियां आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
- ख़ासतौर पर BPL परिवारों को इस योजना के लिए प्राथमिकता दी जाती है।
- अब तक राज्य की 15 लाख से अधिक बालिकाएं इस योजना का लाभ ले चुकी हैं।