मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना: पात्रता, दस्तावेज़, आवेदन प्रक्रिया और ₹400 पेंशन विवरण

Aadil Zaman
7 Min Read
Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana

हम सभी जानते हैं कि जब व्यक्ति अपने बुढ़ापे तक पहुँच जाता है तो उसे ना केवल शारीरिक रूप से बल्कि आर्थिक रूप से भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है जिसकी वजह से उसे तरह तरह की परेशानियां आती हैं। लेकिन  अब वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक रूप से दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। 

क्योंकि बिहार सरकार ने शुरू की है वृद्धजन पेंशन योजना जिसकी मदद से राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक सहायता की जाती है। तो आईए जानते हैं कि कैसे आप Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana  का लाभ उठा सकते हैं। 

Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana क्या है?

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही एक योजना है जिसकी मदद से राज्य के वृद्ध नागरिकों को, यानिकि वह लोग जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है, उन्हें हर महीने ₹400 की पेंशन सहायता दी जाती है।

विवरणजानकारी
योजना का नाममुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना
राज्यबिहार
लाभार्थी60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वृद्ध पुरुष/महिला
सहायता राशि₹400 प्रतिमाह
योजना का उद्देश्यवृद्धजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
संबंधित विभागसमाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.sspmis.bihar.gov.in/

इस पेंशन राशि की सहायता के साथ वृद्ध नागरिक अपने खर्चों को पूरा कर सकते हैं जिससे उन्हें किसी दूसरे के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बता दें कि यह योजना का संचालन समाज कल्याण विभाग, बिहार द्वारा किया जा रहा है जिसका लाभ राज्य के लाखों वृद्ध लोग ले रहे हैं। 

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का उद्देश्य 

अगर आसान शब्दों में समझा जाए तो इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन यापन को सरल बनाना है। इसीलिए यह योजना द्वारा बुज़ुर्ग पुरुषों और महिलाओं को हर महीने ₹400 की पेंशन सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।

हम अक्सर देखते हैं कि वृद्धावस्था में व्यक्ति काम करने में असमर्थ हो जाता है और अगर परिवार से भी सहयोग न मिले तो जीवन अत्यंत कठिन हो जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना राज्य के उन बुज़ुर्गों के लिए वरदान है जो अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में सम्मान और आर्थिक सहायता दोनों की अपेक्षा रखते हैं।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए पात्रता मानदंड 

यहां पर आपको पहले ही जान लेना चाहिए कि Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana का लाभ केवल उन्हीं बुज़ुर्गों को दिया जाता है जो सरकार द्वारा तय की गई पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। आईए इस योजना के प्रमुख पात्रता मानदंड जानते हैं:

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आयु आवेदक की 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। 
  • पुरुष और महिला दोनों इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • आवेदक पहले से किसी सरकारी पेंशन योजना का लाभ ना ले रहा हो। 
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़ 

अब अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो अपनी पात्रता को साबित करने के लिए आपको कुछ दस्तावेज़ जमा करने होंगे। नीचे सभी आवश्यक दस्तावेजों की सूची दी गई है:

  • आधार कार्ड की स्वप्रमाणित छायाप्रति (PDF, 200kb तक)
  • वोटर आईडी कार्ड की स्वप्रमाणित छायाप्रति (PDF, 200kb तक)
  • बैंक पासबुक के पहले पृष्ठ की स्वप्रमाणित छायाप्रति (PDF, 200kb तक)
  • आधार कंसेंट फॉर्म (Self-Attested PDF, 200kb)
  • मोबाइल नंबर (संचालित स्थिति में होना चाहिए)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (JPG/JPEG फॉर्मेट, 30–50kb)

Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana Apply करने का तरीका 

अगर आप इस योजना की सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं और हर महीने ₹400 की पेंशन प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana Apply करने के तरीके के बारे में जानते हैं:

  1. सबसे पहले आपको SSPMIS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। 
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Register for MVPY के विकल्प पर क्लिक करिये। 
  3. एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपके सामने ओपन होगा, जिसमें आपको लाभुक का आधार नंबर, वोटर ID नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
  4. इस सारी जानकारी को दर्ज करने के बाद Submit के बटन पर क्लिक कर दें। 
  5. सफलतापूर्वक तरीके से रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद एक और फॉर्म ओपन होगा जिसमें लाभार्थी की विस्तृत जानकारी भरनी होगी।
  6. इसके साथ सभी जरूरी दस्तावेज़ों को Self Attested करके अपलोड करें।
  7. सही तरीके से सारी जानकारी दर्ज करने के बाद Final Submit कर दीजिए। 
  8. यह सरल तरीके के साथ आपका आवेदन पूरा हो जाएगा। 

Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana Application Status Check कैसे करें 

आपने इस योजना के लिए आवेदन कर दिया है और यह जानना चाहते हैं कि आपका आवेदन स्वीकृत हो गया है या फिर नहीं, यह भी आप ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं। इसके लिए निम्न बताए गए स्टेप्स को फॉलो किया जा सकता है:

  1. सर्वप्रथम SSPMIS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. आपको होमपेज पर ही “Search Beneficiary Status” या “Application Status” का विकल्प दिखेगा, उस विकल्प पर क्लिक करें। 
  3. इसके बाद आपको अगले पेज पर यह सारे विकल्प मिलेंगे::
    • आधार संख्या (Aadhaar Number)
    • मोबाइल नंबर (Mobile Number)
    • बैंक खाता संख्या (Bank Account Number)
    • लाभार्थी ID (Beneficiary ID)
  4. ऊपर दिए गए किसी एक विकल्प को चुनें और सही जानकारी दर्ज करें।
  5. अब बस Submit के बटन पर क्लिक कर दें। 
  6. आपके आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *